Book Title: Hindi Granthavali
Author(s): Dhirajlal Tokarshi Shah, Bhajamishankar Dikshit
Publisher: Jyoti Karayalay

View full book text
Previous | Next

Page 373
________________ (१०) ईति-भीति व्यापे नहिं जगमें, वृष्टि समय पर हुआ करे, धर्मनिष्ठ होकर राजा भी न्याय प्रजाका किया करे। रोग भरी-दुर्भिक्ष न फले, प्रजा शान्तिसे जिया करे, परम अहिंसा-धर्म जगतमें, फैल सर्वहित किया करे।। (११) फैले प्रेम परस्पर जगमें, मोह दूर पर रहा करे, अप्रिय-कटुक-कठोर शब्द नहिं कोई मुखसे कहा करे। बनकर सब 'युग वीर' हृदयसे देशोन्नतिरत रहा करें, वस्तुस्वरूप विचार खुशीसे सब दुख-संकट सहा करें।

Loading...

Page Navigation
1 ... 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398