Book Title: Dash Lakshan Dharm athwa Dash Dharm Dipak
Author(s): Deepchand Varni
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia
View full book text
________________
व्रत कथा।
[९१ श्री दशलक्षणव्रत-कथा। प्रथम वंदि जिलराजको, शारद गणधर पाय । दशलक्षणवतकी कथा, कहूं सबहि सुखदाय ॥ १॥ विपुलाचल श्रीवीर कुँवार, आये भवभंजन भरतार । सुन भूपति तहं वंदन गयो, सकल लोक मिलि आनंद भयो ॥२॥ श्रीजिन पूजे मन धर चाव, स्तुति करी जोड़कर भाव । धर्मकथा तहं सुनी विचार, दान शील तप भेद अपार ॥ ३ ॥ भवदुख क्षायक दायक शर्म, भापो प्रभु दशलक्षण धर्म । ताको सुन श्रेणिक रुचि धरी, गुरु गौतमसे विनती करी ॥४॥ दशलक्षणव्रत कथा विशाल, मुझसे भापो दीनदयाल । बोले गुरु सुनि श्रेणिक चन्द्र, दिव्यध्वनि कही वीर जिनेन्द्र ॥५॥ खण्ड धातुकी पूरव भाग, मेरुथकी दक्षिण अनुराग । सीतोदा उपकंठी सही, नगरी विशालाक्ष शुभ कही ॥६॥ नाम प्रीतंकर भूपति वसे, प्रियंकरी रानी तसु लसे । मृगांकरेखा सुता सुजान, मतिशेखर नामा परधान ॥ ७॥ शशिप्रभा ताकी वरनार, सुता कामसेना सुखकार । राजसेठ गुणसागर जान, शीलसुभद्रा नारि वखान ॥८॥ सुता मदनरेखा तसु खरी, रूप कला लक्षण गुण भरी । लक्षभद्र नामा कुतवाल, शशिरेखा नारी गुणमाल ॥ ९॥

Page Navigation
1 ... 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139