Book Title: Tulsi Prajna 1978 07
Author(s): Shreechand Rampuriya, Nathmal Tatia, Dayanand Bhargav
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 41
________________ हिंसा के चार भंग (श्रीचन्द रामपुरिया, बी० कॉम, बी० एल०) दशवकालिक की श्रीमद् भद्रबाहु कृित नियुक्ति में उल्लेख है कि हिंसा चार प्रकार की होती है, जैसे द्रव्यत: हिंसा, भावतः हिंसा आदि । बृहद् कल्पसूत्र भाष्य में श्री संघदास गणि क्षमाश्रमण ने द्रव्य और भाव के योग से संभव चार भंगों के नाम इस प्रकार बताये हैं : 1. द्रव्यतः हिंसा भावत: हिंसा नहीं 2. भावत: हिंसा द्रव्यतः नहीं, 3. द्रव्यतः हिंसा भावतः हिंसा और 4. न द्रव्यतः हिंसा न भावतः हिंसा । दशवकालिक की चूणि में जिनदास गणि ने भंगों का क्रम इस प्रकार रखा है : 1. द्रव्यत: हिंसा भावतः हिंसा, 2. द्रव्यतः हिंसा भावत: नहीं, 3. भावतः हिंसा द्रव्यतः नहीं और 4. न भावतः हिंसा न द्रव्यत: हिंसा । आचार्य हरिभद्र सूचित क्रम जिनदास गणि के अनुसार है । आगमों में द्रव्य हिंसा, भाव हिंसा शब्द प्राप्त नहीं हैं । अत: हिंसा के इन चार प्रकारों का उल्लेख भी वहाँ नहीं है। उक्त भंगों की विस्तृत व्याख्या नीचे दी जा रही है : 1. द्रव्यतः हिंसा भावत: नहीं : संघदास गणि के अनुसार समिति-युक्त साधु द्वारा जो कदाचित् हिंसा हो जाती है वह द्रव्यतः हिंसा है. भावतः नहीं । जिनदास गणि ने इस भंग को समझाने के लिए केवल 1. द० नि० 45: हिंसाए पडिवक्खो होइ अहिंसा चउम्विहा सा उ । दव्वे भावे अ तहा, अहिंस जीवांइवाओ ति ॥ 2. भाष्य गा० 3932 से 3934 3. दश० 111 चू० पृ० 20 : तत्थ भंगा चत्तारि-दव्वतोवि एगा हिंसा भावओवि, एगा हिंसा दवओ न भावओ, एगा भावओ न दवओ, अण्णा ण दव्वओ न भावओ। 4. दश० 111 हारि० पृ० 48 : द्रव्यतो भावश्चेत्येको भङ्गः, तथा द्रव्यतो नो भावतः, तथा न द्रव्यतो भावतः, तथा न द्रव्यतो न भावत:। 5. भाष्य गा० 3933 : आहच्च हिंसा समितस्स जा तू, सा दव्वतो होति ण भावतो उ । भावेण हिंसा तु असंजतस्सा, जे वा वि सत्ते ण सदा वधेति ।। खण्ड ४, अंक २ १२१ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142