Book Title: Tulsi Prajna 1978 07
Author(s): Shreechand Rampuriya, Nathmal Tatia, Dayanand Bhargav
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 64
________________ मिलता। मेरे देखने में विशेषावश्यक भाष्य गाथा ३८३ में केवली के लिये 'जन' (प्रा. 'जइण') शब्द प्रयुक्त हुआ है । सम्भव है यही सबसे प्राचीन उल्लेख हो। जैन-धर्म-दर्शन के आधारभूत ग्रन्थ 'गणिपिटक' 'आगम' या सूत्र' कहलाते हैं । श्रुत के अनेक पर्याय हैं, जैसे- "श्र त, सूत्र, ग्रन्थ, सिद्धान्त, प्रवचन, आज्ञा, वचन, उपदेश, प्रज्ञापन, आगम"" आगम भी 'श्रु त' का पर्याय है । आगम का अर्थ है-जो तत्त्व आचार्य-परम्परा से वासित होकर आता है, वह 'आगम' है ।'' इस प्रकार 'आगम' शब्द समग्र श्रुत-ज्ञान का परिचायक है। परन्तु जैन धार्मिक ग्रन्थों को जो आगम' संज्ञा प्राप्त है, वह कुछ विशेष ग्रन्थों के लिये ही है। 'गणिपिटक' शब्द द्वादश-अंगों के लिये प्रयुक्त होता है। जैन-सूत्रों में स्थान-स्थान पर 'दुवालसांगं गणिपिडगं' ऐसा उल्लेख आता है । प्राय: बारह अंगों का समुदायवाची शब्द है, परन्तु कहीं-कहीं इसे एक अंग का वाचक भी माना है। इसका शाब्दिक अर्थ है-- [गणी-आचार्य, पिटक-सर्वस्व] आचार्य का सर्वस्व । सर्वसाधारण में जैन आगमों के लिये 'सूत्र' संज्ञा प्रचलित है। इसका कारण है कि आगम बहुलांश में 'सूत्र' की परिपाटी से लिखे गये हैं, अत: रचना के आधार पर उन्हें सूत्र कह दिया गया। आगम व्यवस्था आगम के दो मुख्य भेद हैं --- अंगप्रविष्ट और अंगबाह्य अथवा अनंगप्रविष्ट ।' ये विभाग प्राचीनतम हैं। गणधर भगवान् महावीर से प्रश्न पूछते हैं -- 'भयवं ! किं तत्तं ? भगवान् कहते हैं – 'उप्पन्नेइ वा, विगमेइ वा, धुवेइ वा।' इसे 'प्रश्नत्रितय', मातृपदिका, 'निषद्यानय' अथवा 'त्रिपदी' कहा जाता है। इनके फलस्वरूप जो ग्रन्थों की रचना होती है, वह 'अंग-प्रविष्ट' कहलाती है और इतर रचनाए अंग-बाह्य । द्वादशांगी अवश्य ही गणधर 1. जइणसमुग्घायगइए पत्र 1918 2. सुयसुत्तगंथसिद्धतपवयणेआणवयणउवएसे । पण्णवणआगमे या, एगट्ठा पज्जवा सुत्ते ॥ अनुयोगद्वार 4 । विशेषावश्यक भाष्य, गाथा 897 । 3. आगच्छत्याचार्यपरम्परया वासनाद्वारेणेत्यागम:-सिद्धसेन-गणिकृत भाष्यानुसारिणी टीका-पृ० 89 4. समवायांग 1,136। 5. तिण्हं गणिपिडगाणं आचारचूलियावज्जाणं सत्तावन्नं अज्जयणा पन्नत्ता, तंजहा आयारे, सूयगडे, ठाणे "समवाय 57 । 6. 'गणिपिटक'-गुणगणोऽस्यास्तीति गणी-आचार्यस्तस्य पिटक-सर्वस्वं गणिपिटकम् __ अनुयोगद्वार सूत्र 612 मलधारी हेमचन्द्र सूरि कृत वृत्ति पत्र 38 । 7. नंदीसूत्र 616। 8. देखो--विशेषावश्यक भाष्य पर मलधारी हेमचन्द्र सूरि कृत बृहद्वृत्ति पत्र 2881 १४४ तुलसी प्रमा Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142