Book Title: Neminath Charitra
Author(s): Jayanandvijay
Publisher: Ramchandra Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 377
________________ 368 उन्नीसवाँ परिच्छेद द्रोपदी-हरण इधर पञ्च पाण्डवों पर जब से कृष्ण की कृपा दृष्टि हुई, तबसे उनके समस्त दु:ख दूर हो गये । अब वे आनन्द पूर्वक हस्तिनापुर में रहते हुए द्रौपदी के साथ भोग विलास करते थे। एक दिन कहीं से घुमते घामते नारदमुनि द्रौपदी के घर आ पहुँचे। द्रौपदी ने उनको अविरति समझकर न तो उनको सम्मान ही दिया, न उनका आदर सत्कार ही किया। इससे नारदमुनि क्रुद्ध हो उठे और द्रौपदी को किसी विपत्ति में फँसाने का विचार करते हुए उसके महल से बाहर निकल गये। नारद ने सोचा कि यदि किसी के द्वारा द्रौपदी का हरण करा दिया जाय तो मेरी मनोकामना सिद्ध हो सकती है। परन्तु पाण्डव कृष्ण के कृपापात्र थे, इसलिए नारद अच्छी तरह समझते थे कि उनके भय से भरतक्षेत्र में कोई द्रौपदी का हरण करने को तैयार न होगा। निदान, बहुत कुछ सोचने के बाद वे घातकी खण्ड के भरतक्षेत्र में गये। वहां पर अमरकंका नगरी में पद्मनाभ नामक राजा राज्य करता था, जो चम्पानगरी के स्वामी कपिल वासुदेव का सेवक था। नारद को देखते ही वह खड़ा हो गया और उनका आदर सत्कार कर उन्हें अपने अन्त:पुर में लेकर गया वहां अपनी रानियों को दिखाकर उसने नारद से पूछा- “हे नारद! क्या ऐसी सुन्दर स्त्रियाँ आपने और भी कहीं देखी हैं?" नारदमुनि ने हँसकर कहा-“हे राजन् ! कूप मण्डूक की भांति तुम इन स्त्रियों को देखकर व्यर्थ ही आनन्दित होते हो। जम्बूद्वीप के भरतक्षेत्र में

Loading...

Page Navigation
1 ... 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434