Book Title: Shrutsagar 2019 12 Volume 06 Issue 07
Author(s): Hiren K Doshi
Publisher: Acharya Kailassagarsuri Gyanmandir Koba

View full book text
Previous | Next

Page 32
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir श्रुतसागर दिसम्बर-२०१९ संग्रहण से सम्बन्धित कुछ सावधानियाँ - १. पाण्डुलिपियों को रखो जानेवाली आलमारियों में धूल-मिट्टी नहीं होनी __ चाहिए। २. स्टोरेज की जगह पर अनावश्यक चीजें नहीं रखनी चाहिए। ३. स्टोरेजवाले स्थान की नित्य सफाई करनी चाहिए। ४. स्टोरेज स्थान के आस-पास जूते-चप्पल पहने कोई नहीं आना चाहिए। ५. खाद्य पदार्थ और धूम्रपान का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। ६. कीड़े-मकोड़े या जीव-जन्तुओं का प्रवेश न हो एवं आग लगने का भय न रहे इस प्रकार का स्थान होना चाहिए ७. हस्तप्रतों के कागजों को उठाते समय खराब निर्वहण(mis-handling) न हो उसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। ८. हस्तप्रतों को उठाते समय पुट्ठा या लकड़ी के पट्टी से आधार देकर उठाना चाहिए। जिससे हस्तप्रतों के पन्नों को फटने से बचाया जा सके। ९. पाण्डुलिपियों के ऊपर वजन वाली भारी वस्तु को नहीं रखनी चाहिए। १०. गरमी या वर्षा के मौसम में पाण्डुलिपियों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। ११. स्टोरेज के क्षेत्र में वर्षा के मौसम में पानी की बूंदे या छींटे नहीं आएं, इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। १२. स्टोरेज की जगह के आस-पास पानी की पाईप लाईन नहीं होनी चाहिए। १३. स्टोरेज में रखी हुई पाण्डुलिपियों के ऊपर किसी तरह के जीव-जन्तुओं का असर तो नहीं हुआ है, यह ७ दिनों या १५ दिनों में नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। स्टोरेज क्षेत्र का तापमान- स्टोरेज के स्थान का तापमान(Temperature) एवं नमी(Humidity) अनुकूल होनी चाहिए। पाण्डुलिपियों के लिए जो वातावरण सानुकुल हो उसका ध्यान रखना चाहिए। टेम्प्रेचर व नमी को नापने के लिए लक्स मीटर तथा हाइग्रोमीटर (आर्द्रतामापक यन्त्र) का उपयोग किया जाता है। स्टोरेज स्थान का टेम्प्रेचर-२०-२५०C होना चाहिए और उस स्थान की नमी(Reletive humidity)-४५-५०% होनी चाहिए। (क्रमशः) For Private and Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 30 31 32 33 34 35 36