________________
[८]
ब्रह्मचर्य हेतु वैज्ञानिक 'गाइड'
खुले रहस्य ब्रह्मचर्य संबंधित
दादाश्री : ब्रह्मचर्य की ज़रूरत है या नहीं ?
प्रश्नकर्ता: है ।
दादाश्री : कितनी ज़रूरत है ?
प्रश्नकर्ता : बहुत ज़्यादा है।
दादाश्री : ब्रह्मचर्य यानी आपको एक तरीका बताता हूँ कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी लोग ब्रह्मचारी बन जाएँ तो रहेगा क्या? हिन्दुस्तान में क्या रहेगा? बल्कि हिन्दुस्तान का बुरा किया ऐसा कहलाएगा, नहीं ? हिन्दुस्तान में सभी ब्रह्मचारी हो जाएँगे तो क्या होगा ? ऐसा नहीं कहना चाहता। थोड़े-बहुत ब्रह्मचारी हों और अन्य शादीशुदा हों। प्रौढ़ावस्था में, संसार अवस्था में ब्रह्मचर्य पालन का रास्ता होना चाहिए। उसके लिए पुस्तक लिखी गई है। क्योंकि ब्रह्मचर्य के बिना इस देश की दशा तो देखो, क्या है ? वर्ना ब्रह्मचर्य की शक्तिवाले की दिमाग़ी स्थिरता कितनी अच्छी होती है, मनोबल कितना अच्छा होता है !
प्रश्नकर्ता : आपने खरा ब्रह्मचारी देखा है ?
दादाश्री : खरा ब्रह्मचारी कहीं इस कलियुग में होता होगा? इसी को कलियुग कहते हैं! यानी इस हिन्दुस्तान में ऋषि-मुनियों के समय में ही ब्रह्मचर्य का पालन होता था । बाद में धीरे-धीरे कम होते गए, जैसे