Book Title: Kevalgyan Prashna Chudamani
Author(s): Nemichandra Shastri
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 158
________________ को प्राप्त होता है। अभिघातित तवर्ग के प्रश्नाक्षर होने पर मण्डूकप्लवन गति से तवर्ग टवर्ग को प्राप्त होता है। : विवेचन-आचार्य ने उपर्युक्त प्रकरण में तवर्ग के परिवर्तन का विचार किया है। चोरी गयी वस्तु, मुट्ठी में रखी गयी वस्तु एवं मन में चिन्तित वस्तु के नाम को ज्ञात करने के लिए तवर्ग के चक्र का विचार किया है। क्योंकि प्रश्नवाक्यों की किस प्रकार की स्थिति में तवर्ग परिवर्तित होकर किस अवस्था को प्राप्त होता है तथा उस अवस्था के अनुसार तवर्ग का कौन-सा वर्ग मानना पड़ेगा-आदि विचार उपर्युक्त प्रकरण में विद्यमान है। इसका विशेष विवेचन पहले किया जा चुका है। गर्गाचार्य ने नद्यावर्त, सिंहावलोकन, गजावलोकन, अश्वमोहित और मण्डूकप्लवन आदि चक्रों के गणित को न लिखकर केवल प्रश्नाक्षरों पर-से ही किस प्रकार के प्रश्न में किस दृष्टि से कौन-सा वर्ग आता है, इसका कथन किया है। पहले जो नद्यावर्त आदि का गणित दिया गया है, उससे भी प्रामाणिक ढंग से वर्ग का नाम निकाला जा सकता है। यवर्ग' चक्र विचार यवर्गे आलिङ्गितेऽवर्ग नद्यावर्तक्रमेण प्राप्नोति। यवर्गेऽभिधूमिते कवर्गमरवमीहितक्रमेण प्राप्नोति। यवर्गेऽभिघातिते शवगं भेकप्लुत्या प्राप्नोति। "इति यवर्गचक्रम्। अर्थ-आलिंगित प्रश्नाक्षरों के होने पर प्रश्न का यवर्ग नद्यावर्तक्रम से अवर्ग को प्राप्त होता है। अभिधूमित प्रश्नाक्षरों के होने पर प्रश्न का यवर्ग अश्वमोहित क्रम से कवर्ग को प्राप्त होता है। अभिघातित प्रश्नाक्षरों के होने पर प्रश्न का यवर्ग मण्डूकप्लवन गति से शवर्ग को प्राप्त होता है। इस प्रकार यवर्ग चक्र का वर्णन समझना चाहिए। कवर्ग चक्र विचार कवर्गे आलिंङ्गिते टवर्गमश्चप्लुत्याऽभिधूमिते दग्धेऽभिघातिते च चीनप्लुतिं (चीनगत्या तवर्ग) प्राप्नोति । इति कवर्गचक्र म्। अर्थ-आलिंगित प्रश्नाक्षरों के होने पर प्रश्न का कवर्ग अश्वगति-अश्वमोहित क्रम से टवर्ग को प्राप्त होता है। अभिधूमित, दग्ध और अभिघातित प्रश्नाक्षरों के होने पर प्रश्न १. यवर्ग चक्र-ता. मू.। २. अश्वमोहितक्रमः-क. मू.। ३. प्राप्नोतीति पाठो नास्ति-क. मू.। ४. मण्डूकप्लवनगत्या-ता. मू.। ५. इति यवर्गचक्रम्-ता. मू.। ६. कवर्गे आलिङ्गिते, उन्नद्धनकेऽभिधूमितेवं, अश्वगत्याके दग्धे अभिघातितं चीनगति-इति कवर्गचक्रम्-क. मू.। ७. प्राप्नोतीति पाठो नास्ति-ता. मू.। ८. कवर्णचक्रम्-ता. मू.। १५६ : केवलज्ञानप्रश्नचूडामणि

Loading...

Page Navigation
1 ... 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226