________________
नाणंतराय दसगं, नव बीए नीअ साय मिच्छत्तं, । थावर दस निरयतिगं, कसाय पणवीस तिरियदुगं ॥ १८ ॥
ज्ञानावरणीय और अन्तराय मिलाकर दस, दूसरे (दर्शनावरणीय) में नौ, नीचगोत्र, असातावेदनीय, मिथ्यात्व मोहनीय स्थावर दशक, नरकत्रिक पच्चीस कषाय और तिर्यंच द्विक ॥ १८ ॥ इग बि ति चउ जाइओ, कुखगइ उवघाय हुँति पावस्स, । अपसत्थं वण्णचउ, अपढम-संघयण-संठाणा ॥ १९ ॥
एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, अशुभ विहायोगति, उपघात, अप्रशस्त वर्णचतुष्क (वर्ण, गंध, रस, स्पर्श), पहले के सिवाय (पाँच) संघयण और (पाँच) संस्थान; ये पापतत्त्व के (भेद) हैं ॥ १९ ॥ थावर सुहुम अपज्जं, साहारण-मथिर-मसुभ दुभगाणि, । दुस्सर-णाइज्ज-जसं, थावरदसगं विवज्जत्थं ॥ २० ॥
स्थावर, सूक्ष्म, अपर्याप्त, साधारण, अस्थिर, अशुभ, दौर्भाग्य, दुःस्वर, अनादेय और अपयश, यह स्थावर-दशक (त्रस-दशक से) विपरीत अर्थ वाला है ॥ २० ॥ इंदिअ कसाय अव्वय, जोगा पंच चउ पंच तिन्नि कमा, । किरियाओ पणवीसं, इमा ओ ताउ अणुक्कमसो ॥ २१ ॥ __ इन्द्रिय, कषाय, अव्रत और योग अनुक्रम से पाँच, चार, पाँच और तीन हैं, क्रिया २५ हैं और वे अनुक्रम से इस प्रकार हैं ॥२१॥
जीवविचार-नवतत्त्व