Book Title: Bhagvana Mahavira
Author(s): Tulsi Acharya
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 100
________________ दर्शन और उद्बोधन/८९ नहीं करता। वह अपनी मृत्यु की भी परवाह न करता हुआ धन पाने के लिए दु:साहस कर बैठता है। ४४. जंमि य आराहियंमि, आराहियं वयमिणं सव्वं । सीलं तवो य विणओ य, संजमो य खंती गुती मुत्ती।। (प्र. ९/३) -ब्रह्मचर्य की आराधना करने पर सब व्रत आराधित हो जाते हैं-शील, तप, विनय, संयम, क्षमा, ध्यान और अनासक्ति-ये सब सध जाते हैं। ४५. विसएसु मणुन्नेसु, पेमं नाभिनिवेसए । अणिच्चं तेसिं विन्नाय, परिणामं पोग्गलाण उ।। (द. ८/५८) -शब्द, रूप, गन्ध, रस और स्पर्श-पुद्गलों के इस परिणमन को अनित्य जानकर ब्रह्मचारी मनोज्ञ विषय में राग-भाग न करे। ४६. जीवो बंभा जीवम्मि चेव चरिया हवेज्ज जा जदिणो। तं जाण बंभचेरं, विमुक्कपरदेहवित्तिस्स ।। (भ.आ. ८८९) -आत्मा ही ब्रह्म है। आत्मा में ही चर्या करना ब्रह्मचर्य है जो साधक पर-देह से विमुक्त होकर चर्या करता है वही सच्चा ब्रह्मचारी है। ४७. कामादुरो णरो पुण कामिज्जते जणे दु अलहंते। धत्तदि मरि, बहुधा मरुप्पवादादि करणेहिं ।। (भ.आ. ८८९) -कामातुर व्यक्ति जब अपनी अभिलषित वस्तु को पाने में असमर्थ होता है तब वह विविध उपायों से आत्महत्या करने के लिए तत्पर हो जाता है। ४८. सूरग्गी डहदि दिवा रत्तिं च दिवा य डहइ कामग्गी। सूरस्स अत्थि उछागारो कामग्गिणो णत्थि ।। (भ. आ.) -सूर्य की अग्नि केवल दिन में ही जलाती है, किन्तु काम-वासना Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110