Book Title: Arddha Kathanak
Author(s): Banarasidas
Publisher: Akhil Bharatiya Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 165
________________ जो कछु दाम कमाए नए । खरच खाइ फिरि खाली भए । नारी कहै सुनौ हो कंत । दुख सुखको दाता भगवंत ॥३७३॥ दोहरा समौ पाइकै दुख भयौ, समौ पाइ सुख होइ । होनहार सो है रहै, पाप पुन्न फल दोइ ।। ३७४॥ चौपई कहत सुनत अर्गलपुर-बात । रजनी गई भयौ परभात ॥ लहि एकंत कंतके पानि । बीस रुपैया दीए आनि ।। ३७५ ।। ऐ मैं जोरि धरे थे दाम । आए आज तुम्हारे काम ॥ साहिब चिंत न कीजै कोइ । पुरुष जिए तो सब कछु होइ ॥३७६।। यह कहि नारि गई मां पास । गुपत बात कीनी परगास ॥ माता काइसौं जिनि कहौ । निज पुत्रीकी लज्जा बहौ ॥३७७॥ दोहरा थोरे दिनमैं लेहु सुधि, तो तुम मा मैं धीय । नाहीं तौ दिन कैकुमैं, निकसि जाइगौ पीय ॥ ३७८॥ चौपई ऐसा पुरुष लजालू बड़ा । बात न कहै जात है गड़ा । कहै माइ जिनि होइ उदास । द्वै सै मुद्रा मेरे पास ॥ ३७९ ॥ गुपत देउँ तेरे करमांहि । जो वै बहुरि आगरे जाहि ।। पुत्री कहै धन्य तू माइ। मैं उनकौं निसि बृझा जाइ ॥ ३८० ॥ १ व बनिता कहै सुनो तुम कंत। २ व प्रतिमें यह पंक्ति नहीं है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184