Book Title: Arddha Kathanak
Author(s): Banarasidas
Publisher: Akhil Bharatiya Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 181
________________ फिरि महेसरी लियौ बुलाय । कहं तु जाहि कहांसौं आइ ॥ तब सो कहे जौनपुर गांउ । कोठीबाल आगरे जांउ ।। ५१८॥ फिरि बनारसी बोलै बोल । मैं जौहरी करौं मनिमोल । कोठी हुती बनारसमांहि । अब हम बहुरि आगरै जांहि ॥५१९॥ दोहरा साझी नेमा साहुके, तखत जौनपुर भौन । व्यौपारी जगमैं प्रकट, ठगके लच्छन कौन ॥ ५२० ॥ चौपई कही बात जब बानारसी । तब वे कहन लगे पारसी ॥ एक कहै ए ठग तहकीक । एक कहै ब्यौपारी ठीक ॥ ५२१॥ कोतवाल तब कहै पुकारि । बांधहु बेग करहु क्या रारि ॥ बोलै हाकिमकी दीवान । अहमक कोतबाल नादान ॥ ५२२॥ रोति समै सूझ नहिं कोई । चोर साहुकी निरख न होइ॥ कछु जिन कहौ रातिकी राति । प्रात निकसि आवैगी जाति॥५२३॥ कोतवाल तब कहै बखानि । तुम ढूंढ़हु अपनी पहिचानि ॥ कोररा, घाटमपुर अरु बरी । तीनि गांउकी सरियति करी॥५२४॥ और गांउ हम मानंहि नाहि । तुम यह फिकिर करहु हम जांहि । चले मुगल बादा बदि भोर । चौकी बैठाई चहुओर ।। ५२५ ॥ दोहरा सिरीमाल बानारसी, अरु महेसुरीजाति । करहिं मंत्र दोऊ जैनें, भई छमासी राति ॥ ५२६ ॥ १ ब रजनी समै न रुक है कोइ । २ अ निरत । ३ व पुरुष । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 179 180 181 182 183 184