Book Title: Navkar Mahamantra
Author(s): Pratap J Tolia
Publisher: Jina Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 29
________________ 7. विकारों के प्रशांतिकरण हेतु शक्ति - उद्गम स्रोत स्थान। 8. सर्व पारगामी सर्वोच्च सत्य का घंटा-घर (टावर हाउस: पावर हाउस) 9.दिव्य दरवेशों का योग निद्रालय। 10. प्रशांति एवं धैर्य का राजप्रासाद। 11. मानसिक विशुद्धिकरण का महाभवन। 12. मानवीय एवं उप मानवीय संवादिता का संगीतवाद्य। 13. आत्मा के स्व-उपचार का स्वास्थ्य धाम (सैनेटोरियम) 14. मानवीय आदर्शों की उच्च शिक्षा का पर्वतीय प्रकृतिधाम (हिलस्टेशन) 15.आत्मा की स्वयं उत्क्रांति और ऊर्ध्वगमन यात्रा का प्रतिमान। 16. दया और करूणा की संवेदनशीलता का मानदंड। 17.सर्व के समान कल्याण का साम्राज्य। 18. तेजोमय, भव्य एवं करूणाशील परमकृपालु मार्गदर्शकों का नक्षत्र मंडल। 19. सद्गुणों एवं श्रेष्ठताओं की सृष्टि का राजनगर। 20. मानवीय, मनुज एवं मानवता के गुणों का निजधाम। 21. दार्शनिक, तात्विक विज्ञान - चैतन्य विज्ञान का आधार। 22. जागतिक-वैश्विक संविधान के कानून का सार। 23. धर्म की सच्चाई का मूलस्रोत। 24. विश्व व्यापक बंधुत्व का सेतु। 25. अवक्तव्य व अकथनीय भावसमाधि का विद्युत् प्रवाह। 26. बंधुत्व और सहानुभूति का उद्गम स्थान। 27.स्वयंस्फुरित आंतरिक शांति का निर्झर। 28. कर्तव्यनिष्ठा और विद्या का प्रकाशगृह (लाइट हाउस) 29. दिव्यदूतों, धर्मप्रचारकों, धर्मप्रणेताओं एवं पयगंबरों का निजनिवास स्थान। 30. आत्मनिरीक्षण और अंतर्ज्ञान का अनुभवक्रम। 31. नैसर्गिक घटना की प्रायोजित प्रगतिपूर्ण आयोजना। GOSCORK 199090909098

Loading...

Page Navigation
1 ... 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36