Book Title: Naman
Author(s): Madhuban Educational Books
Publisher: Madhuban Educational Books

View full book text
Previous | Next

Page 45
________________ मत कर मोह तू, हरि-भजनको मान रे । नयन दिये दरसन करने को, श्रवण दिए सुन ज्ञान रे ॥ बदन दिया हरिगुण गाने को, हाथ दिए कर दान रे ॥ कहत कबीर सुनो भाई साधो, कंचन निपजत खान रे ॥ झीनी झीनी बिनी चदरिया ॥ काहे कै ताना, काहे कै भरनी कौन तार से बिनी चदरिया | इंगला पिंगला ताना भरनी सुषमन तार से बिनी चदरिया | आठ कँवल दस चरखा डोलै पाँच तत्त, गुण तिनी चदरिया ॥ साईं को सीयत मास दस लागै ठोक ठोक के बिनी चदरिया | सो चादर सुर नर मुनि ओढ़ी ओढ़ी के मैली कीनी चदरिया | दास कबीर जतन से ओढ़ी ज्यों की त्यों धरि दीनी चदरिया | 44

Loading...

Page Navigation
1 ... 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58