Book Title: Mumbai Ke Jain Mandir
Author(s): Bhanvarlal M Jain
Publisher: Gyan Pracharak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 424
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir ३३४ मुंबई के जैन मन्दिर - घाटकोपर (पूर्व) (३९) १००८ श्री नेमिनाथ भगवान दिगम्बर भव्य शिखरबंदी जिनालय आर. बी. मेहता मार्ग, (६० फीट रोड), घाटकोपर (पूर्व), मुंबई - ४०० ०७७. . टेलिफोन नं.-(ओ.) ५१२ ८००७, (घर) ५१६ २३ २२ - भद्रेशभाई, रसिकभाई - ५७६ ३८ ८२ विशेष :- इस भव्य जिनालय की स्थापना वि. सं. २०२५ का वैशाख सुदि ८ को श्री कानजी स्वामी के सान्निध्य में हुई थी। मन्दिरजी के मूलगंभारे में मूलनायक श्री १००८ नेमिनाथ प्रभु की श्याम रंग की, तथा श्वेतरंग के पाषाण की श्री सीमन्धर स्वामी की कुल २ प्रतिमाजी, पंचधातु की ८ प्रतिमाजी सुशोभित हैं। बाहर कानजी स्वामी की पाषाण की प्रतिमाजी बिराजमान हैं। ___ प्रथम मंजील पर २४ तीर्थंकर प्रभु के पाषाण की २४ प्रतिमाजी तथा आजुबाजु में पाषाण की दो काउस्सग्ग प्रतिमाजी भरतजी व बाहुबली तथा एक तरफ श्री शान्तिनाथ भगवान की प्रतिमाजी बिराजमान हैं। दूसरी मंजिल पर २० विहरमाण भगवाण की २० प्रतिमाजी सफेद आरस की, जिसकी प्रतिष्ठा वीर संवत २५२० का वैशाख सुदि १३, सोमवार को हुई थी। इसके अलावा समवसरण का दृश्य आरस पर सुन्दर बनाया गया हैं। जिसमें आरस की ४ प्रतिमाजी बिराजमान हैं। उपर की छत कांच की डिझाईनो से शोभायमान हैं। यहाँ श्री घाटकोपर दिगम्बर जैन भगवती महिला मण्डल भक्ति भावना में अग्रसर हैं। (४०) १००८ श्री भगवान महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर ३९/११४१ पंतनगर, संत ज्ञानेश्वर पथ, स्वातंत्र्य वीर सावरकर चौक के बाजू में, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई - ४०० ०७५. टेलिफोन नं.-डी. यू. जैन - ५१५ १६ ५१, ५११ ९१ ५१ (घर), के. डी चान्दीवाला - ५१४ ७५ ३५ विशेष :- सवाई माधौपुर (राजस्थान) वाले पंडित श्री लाडली प्रसादजी की निश्रा में ता. २४-४-९३, शनिवार को यहाँ जिन प्रतिमाजी की स्थापना हुई थी। सन्मति मण्डल द्वारा संचालित इस मन्दिर में मूलनायक १००८ श्री महावीर स्वामी सहित पंचधातु की ४ प्रतिमाजी एवं २ यंत्र भी बिराजमान हैं। For Private and Personal Use Only

Loading...

Page Navigation
1 ... 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492