________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
३३४
मुंबई के जैन मन्दिर
-
घाटकोपर (पूर्व) (३९) १००८ श्री नेमिनाथ भगवान दिगम्बर भव्य शिखरबंदी जिनालय
आर. बी. मेहता मार्ग, (६० फीट रोड), घाटकोपर (पूर्व), मुंबई - ४०० ०७७. . टेलिफोन नं.-(ओ.) ५१२ ८००७, (घर) ५१६ २३ २२ - भद्रेशभाई,
रसिकभाई - ५७६ ३८ ८२ विशेष :- इस भव्य जिनालय की स्थापना वि. सं. २०२५ का वैशाख सुदि ८ को श्री कानजी स्वामी के सान्निध्य में हुई थी। मन्दिरजी के मूलगंभारे में मूलनायक श्री १००८ नेमिनाथ प्रभु की श्याम रंग की, तथा श्वेतरंग के पाषाण की श्री सीमन्धर स्वामी की कुल २ प्रतिमाजी, पंचधातु की ८ प्रतिमाजी सुशोभित हैं। बाहर कानजी स्वामी की पाषाण की प्रतिमाजी बिराजमान हैं।
___ प्रथम मंजील पर २४ तीर्थंकर प्रभु के पाषाण की २४ प्रतिमाजी तथा आजुबाजु में पाषाण की दो काउस्सग्ग प्रतिमाजी भरतजी व बाहुबली तथा एक तरफ श्री शान्तिनाथ भगवान की प्रतिमाजी बिराजमान हैं। दूसरी मंजिल पर २० विहरमाण भगवाण की २० प्रतिमाजी सफेद आरस की, जिसकी प्रतिष्ठा वीर संवत २५२० का वैशाख सुदि १३, सोमवार को हुई थी।
इसके अलावा समवसरण का दृश्य आरस पर सुन्दर बनाया गया हैं। जिसमें आरस की ४ प्रतिमाजी बिराजमान हैं। उपर की छत कांच की डिझाईनो से शोभायमान हैं।
यहाँ श्री घाटकोपर दिगम्बर जैन भगवती महिला मण्डल भक्ति भावना में अग्रसर हैं।
(४०) १००८ श्री भगवान महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर ३९/११४१ पंतनगर, संत ज्ञानेश्वर पथ, स्वातंत्र्य वीर सावरकर चौक के बाजू में,
घाटकोपर (पूर्व), मुंबई - ४०० ०७५. टेलिफोन नं.-डी. यू. जैन - ५१५ १६ ५१, ५११ ९१ ५१ (घर), के. डी चान्दीवाला - ५१४ ७५ ३५
विशेष :- सवाई माधौपुर (राजस्थान) वाले पंडित श्री लाडली प्रसादजी की निश्रा में ता. २४-४-९३, शनिवार को यहाँ जिन प्रतिमाजी की स्थापना हुई थी।
सन्मति मण्डल द्वारा संचालित इस मन्दिर में मूलनायक १००८ श्री महावीर स्वामी सहित पंचधातु की ४ प्रतिमाजी एवं २ यंत्र भी बिराजमान हैं।
For Private and Personal Use Only