Book Title: Bharat ke Digambar Jain Tirth Part 4
Author(s): Balbhadra Jain
Publisher: Bharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha

View full book text
Previous | Next

Page 186
________________ गुजरातके दिगम्बर जैन तीर्थ १५७ तो उसने प्रदेशको सुरक्षाका भार अपने सुयोग्य पुत्र चक्रपालितको सौंप दिया। एक बार उसके राज्यकालमें जोरोंकी वर्षा हुई। इससे रैवतकगिरिसे निकलनेवाली पलाशिनी और सिक्ता नदियोंमें भयंकर बाढ़ आ गयी। उससे सुदर्शन झीलमें जगह-जगह दरार पड़ गयी, तट-बन्ध टूट गये। उसके कारण प्रलय-जैसी बाढ़ आ गयी। तब चक्रपालितने गुप्त सं. १३७ में झीलका जीर्णोद्धार किया। इससे सम्बन्धित एक शिलालेख गिरनारपर मिला है। इसमें ३९ श्लोक हैं। जीर्णोद्धारका कार्य ग्रीष्म ऋतुके प्रथम पक्षमें प्रथम दिन प्रारम्भ किया गया और दो माहमें पूर्ण हो गया। इसका सम्बन्धित अंश इस प्रकार है "ग्रेष्मस्य मासस्य तु पूर्वपक्षे...प्रथमेऽह्नि सम्यक् । मासद्वयेनादरवान्स भूत्वा धनस्य कृत्वा व्ययमप्रमेयम् ॥३५।। आयामतो हस्तशतं समग्रं विस्तारतः षष्टिरथापि चाष्टौ । उत्सेधतोऽन्यत्पुरुषाणि सप्त...हस्तशतद्वयस्य ॥३६।। बबन्ध यत्नान्महतो नदेवानभ्यर्च्य सम्यग्घटितोपलेन । अजातिदुष्टं प्रथितं तटाकं सुदर्शनं शाश्वत्कल्पकालम् ॥३७॥" महाक्षत्रप रुद्रदामन्के एक अन्य शिलालेखका उल्लेख मि. बर्गेसने अपनी रिपोर्ट में इस प्रकार किया है ..........वत... .... ...ण...राज्ञो महाक्षत्रपस्य सुगृहीतनाम्नः स्वामिचष्टनस्य पौत्रस्य राज्ञः क्षत्रपस्य स्वामिजयदाम्नः पुत्रस्य राज्ञो महाक्षत्रपस्य गुरुभिरभ्यस्तनाम्नो रुद्रदाम्नो वर्षे ...चैत्रशुक्लपक्षस्य दिवसे पंचमे...गिरिनगरे देवासुरनागयक्षराक्षसेन्द्रि ... ... ... .... .... ......... .... ............. प्रक (?) मित्र प...........केवलिज्ञानप्राप्तानां जितजरामरणानां....................। इस लेखके विषयमें मि. बेर्गेसने लिखा है-"इस लेखमें एक शब्द विशेष उल्लेखनीय है केवलिज्ञानसम्प्राप्तानां अर्थात् जिन्होंने केवलज्ञान प्राप्त कर लिया है, जो कि विशेषतः जैन ग्रन्थोंमें प्रयुक्त होता है । अतः यह प्रमाणित होता है कि यह शिलालेख जैनोंका है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि गिरनारको इन गुफाओंका निर्माण साही वंशके राजाओंने सम्भवतः ईसाकी दूसरी शताब्दीके अन्तमें जैनोंके लिए कराया था। सम्भव है, गुफाएं इससे भी प्राचीन हों। जैन मन्दिरोंके मुख्य द्वारपर गिरनार गढ़के शासक रामण्डलीकका बहुत बड़ा पद्यमय शिलालेख है। इसमें रामण्डलीक द्वारा भगवान् नेमिनाथका स्वर्णखचित मन्दिर बनानेका उल्लेख है । वह इस प्रकार है १. Dr. Burgess, the Report on the antiquities of Kathiawad and Kachha p. 141. The most interesting point about it, the word 'Kevalijnana Samprapta nam' of those, who have obtained the knowledge of Kevalins, which occurs most frequently Jain Scriptures, and denotes a person, who is possessed of the Kevalijnana or true knowledge, which produces final emancipation. If would, therefore, seem that the inscription is of jainas, from this it would appear that these caves were probably excavated for the jainas by the Sahi Kings of Saurastra about the end of the second Century of the Christian era. They may however, be much older, -ibid, p. 143.

Loading...

Page Navigation
1 ... 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452