Book Title: Sachitra Tirthankar Charitra
Author(s): Amarmuni, Shreechand Surana
Publisher: Padma Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 261
________________ ध्वजा २०. तीर्थंकर के केवली-समुद्घात नहीं होता; केवली के होता है। २१. तीर्थंकर का जन्म क्षत्रिय कुल में ही होता है; केवली सभी कुलों के हो सकते हैं। २२. तीर्थंकर के सम-चतुरन संस्थान ही होता है; केवली के ६ में से कोई भी हो सकता है। २३. तीर्थंकर का आयुष्य जघन्य ७२ वर्ष, उत्कृष्ट ८४ लाख पूर्व का होता है; सामान्य केवली का आयुष्य जघन्य ९ वर्ष, उत्कृष्ट करोड़ पूर्व का होता है। २४. तीर्थंकर की अवगाहना जघन्य ७ हाथ, उत्कृष्ट ५०० धनुष्य की होती है। सामान्य केवली की अवगाहना जघन्य २ हाथ, उत्कृष्ट ५ धनुष्य की होती है। २५. तीर्थंकर मात्र १५ कर्म-भूमि में ही होते हैं; केवली संहरण की अपेक्षा सम्पूर्ण अढ़ाई द्वीप में हो सकते हैं। २६. तीर्थंकर स्वयं ही दीक्षा लेते हैं, गुरु से नहीं; केवली स्वयं या गुरु से भी दीक्षा ले सकते हैं। २७. तीर्थकर तीसरे-चौथे आरे में ही होते हैं; सामान्य केवली सामान्यतः चौथे आरे में और चौथे आरे में जन्मे हुए पाँचवें में भी केवली हो सकते हैं। २८. दो तीर्थंकर आपस में मिलते नहीं; केवली मिलते हैं। २९. तीर्थंकर जघन्य २०, उत्कृष्ट १७० होते हैं; केवली जघन्य २ करोड़, उत्कृष्ट ९ करोड़ होते हैं। ३०. तीर्थंकर के अर्थ रूपी उपदेश से गणधर द्वादशांगी की रचना करते हैं; केवली के ऐसा नहीं होता। ३१. तीर्थंकर के केवलज्ञान प्राप्ति के बाद उपसर्ग आते नहीं; केवली के उपसर्ग आ सकते हैं। ३२. समवसरण की रचना तीर्थंकर के लिए होती है; केवली के लिए नहीं। ३३. तीर्थंकर का प्रथम उपदेश खाली नहीं जाता; केवली के लिए ऐसा नियम नहीं। ३४. नरक या देव गति से आए हुए मनुष्य ही तीर्थंकर बनते हैं; केवली चारों गति से आकर जन्मे हुए बन सकते हैं। ३५. तीर्थंकर के वेदनीय कर्म शुभाशुभ, शेष तीन अघाति कर्म एकान्त शुभ; केवली के आयुष्य कर्म शुभ, शेष तीन शुभाशुभ होते हैं। ३६. तीर्थंकर की सभा में अभवि नहीं आता; केवली की सभा में आ सकता है। ३७. तीर्थंकर एक क्षेत्र में एक ही होते हैं; केवली अनेक हो सकते हैं। (प्रवचन सारोद्धार के आधार पर) पद्म सरोवर समुद्र विमानभवन रत्न राशि निधूम अग्नि परिशिष्ट १० (२०३ ) Appendix 10 मल्लि मुनिसुव्रत नमि अरिष्टनेमि | पार्श्व महावीर Jain Education International 2010_03 For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292