Book Title: Sachitra Bhagwan Mahavir Jivan Charitra
Author(s): Purushottam Jain, Ravindra Jain
Publisher: 26th Mahavir Janma Kalyanak Shatabdi Sanyojika Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 320
________________ Jain Educationa International For Personal and Private Use Only www.jainelibrary.org औपमिक काल : यह वह काल है जिसे संख्याओं या गणित से नहीं मापा जा सकता । अतः इसे समझने के लिए उपमा की आवश्यकता होती है। इसकी सबसे छोटी इकाई का नाम है पल्योपम । पल्योपम का परिमाण समझने के लिए शास्त्रोक्त परिभाषा है एक योजन लम्बा-चौड़ा - गहरा प्याले के आकार का गड्ढा खोदा जाए जिसकी परिधि तीन योजन हो। उसे उत्तर कुरु के मनुष्य के एक दिन से सात दिनों तक के बालाग्र ( अत्यन्त सूक्ष्म बाल का अग्र भाग) से ऐसे ठसाठस भर दिया जाए कि जल और वायु भी प्रवेश न कर सके। फिर उसमें से एक-एक बालाग्र प्रत्येक १०० वर्ष के बाद निकाला जाए। इस प्रकार जितने समय में वह पल्य (गड्ढा) खाली हो जाए उस काल को पल्योपम कहते हैं। १० कोटा - कोटि पल्योपम = १ सागरोपम १० कोटा-कोटि सागरोपम २० कोटा - कोटि सागरोपम = १ काल-चक्र = १ उत्सर्पिणी अथवा १ अवसर्पिणी

Loading...

Page Navigation
1 ... 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328