Book Title: JAINA Convention 2017 07 Edison NJ
Author(s): Federation of JAINA
Publisher: USA Federation of JAINA

Previous | Next

Page 29
________________ PERSOMESGROOGONOMESGROGRORSecs JAINA CONVENTION 2017 सन्देश यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई है कि जैना कन्वेंशन 2017, 30 जून से 4 जुलाई 2017 को न्यूजर्सी, यू.एस.ए. में आयोजित होने जा रहा है। 1981 से स्थापित जैना 70 सेंटरों के माध्यम से जैना एकता को मजबूत करने में सफल हुआ है तथा उसके मानवतावादी कार्यों के कारण अमेरिका में जैन समाज की आवाज यूनाईटीड नेशन्स एवं व्हाइट हाउस तक सुनाई देती है। जैना कन्वेंशन बोर्ड को साधुवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने इस बार 'Jainism and Science' एक बहुत ही सार्थक विषय को केंद्र में रखा है। वस्तुत: भगवान महावीर जितने बड़े आध्यात्मिक महापुरुष थे उससे भी बड़े वे वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक महापुरुष थे। वैज्ञानिक लोग प्रयोगशाला में उपकरणों के माध्यम से सत्य की खोज करते है। भगवान महावीर ने अपने शरीर को ही प्रयोगशाला बना डाला था। उन्होंने प्रलम्ब ध्यान, तपस्या व साधना के पश्चात् जिस सत्य का साक्षात्कार किया उसे हमारे सामने प्रस्तुत किया जो कि जैना आगमों के रूप में विद्यमान है। febbraiorello@ loreldrene भगवान महावीर की वैज्ञानिक खोज का ही प्रतिफल है कि उन्होंने 2600 वर्ष पूर्व यह उद्घोषणा की कि वनस्पति में भी हमारी तरह चेतना प्रवाहित है, यह सजीव है। तथा हम जो शब्द बोलते है वह पूरे ब्रह्माण्ड में फैलते है। इस तरह की अनेक घोषनाएं आज विज्ञान की कसौटी पर सच साबित हो चुकी है। अपेक्षा है इस जैना कन्वेंशन 2017 में ऐसी योजना मूर्तरूप ले कि एक वैज्ञानिकों की टीम जैन आगमों पर अनुसन्धान करें। मेरा मानना है कि जैन आगमों में प्राकृत भाषा में ऐसा महान ज्ञान विज्ञान गुम्फित हैं जिसे जनता के सामने लाने की आवश्यकता है। जिससे कि प्राकृत भाषा में गुम्फित महान ज्ञान विज्ञान मानवता के हित व कल्याण में योग भूत बन सके। वास्तव में जैन दर्शन एक वैज्ञानिक दर्शन है। यह एक ऐसी जीवन शैली है जिससे व्यक्ति स्वस्थ, सुखी व आनंदमय जीवन जी सकता है। यह बहुत ही उल्लेखनीय है कि पश्चिमी देशों में चरम भौतिक विकास तथा उसकी चकाचौंध के माहौल में रहने तथा अत्यंत व्यस्त जीवन शैली के बावजूद भी आप सभी धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहें है यह भारत सहित अन्य देशों के लिए प्रेरक है। शुभकामनाओं सहित आचार्य लोकेश मुनि संस्थापक अध्यक्ष अहिंसा विश्व भारती वेबसाईट: www.acharyalokesh.org, www.ahimsavishwabharti.org 2009

Loading...

Page Navigation
1 ... 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176