Book Title: Salaka Purush Part 2
Author(s): Ratanchand Bharilla
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur

View full book text
Previous | Next

Page 278
________________ REFFEE IFE 19 धरणेन्द्र-पद्मावती इसप्रकार भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति करके वापिस चले गये। भगवान पार्श्वनाथ के जीवन दर्शन को समझने के लिए और उनसे प्रेरणा पाने के लिए, उन जैसा बनने | के लिए हमें उनके कुछ महत्त्वपूर्ण पूर्व भवों को देखना होगा। उनके पूर्व भवों का परिचय कराते हुए आचार्य गुणभद्र लिखते हैं; चतुर्थ काल में पोदनपुर में राजा अरविन्द्र हुए। उनके मंत्री के दो पुत्र थे। ज्येष्ठ पुत्र कमठ और उसका अनुज मरुभूति । यह मरुभूति ही आगे आठ भवों के बाद पार्श्वनाथ हुए हैं। | कमठ क्रोधी और दुराचारी था और मरुभूति शान्त एवं सरल । क्रोध से जीवों को कितन अहित होता और शान्ति एवं सद्गुणों से प्राणी कितने सुखी होते हैं। यह बात हम कमठ और मरुभूति के चरित्र से सीख | सकते हैं। कमठ और मरुभूति के पिता तो सिर के श्वेत बाल देखकर राज्यमंत्री के पद से त्याग-पत्र देकर मुनि हो गये । राजा अरविन्द ने मंत्री के छोटे पुत्र को शान्त एवं सद्गुणी देखकर अपना मंत्री बना लिया। इस बात से कमठ अपने छोटे भाई मरुभूति से ईर्ष्या करने लगा। एक बार राजा अरविन्द किसी दूसरे राजा से युद्ध करने गये तो अपने नव नियुक्त मंत्री मरुभूति को भी साथ ले गये । राजा और मंत्री दोनों की अनुपस्थिति में दुष्ट कमठ ऐसा बर्ताव करने लगा, मानो वही राजा हो। राजा का अधिकार दिखाकर प्रजा को परेशान करने लगा। छोटे भाई मंत्री मरुभूति की पत्नी अति सुन्दर थी, उसे देखकर कमठ उस पर मोहित तो था ही, वह कामातुर हो उठा। उसने उसे कपटपूर्वक फुलबाड़ी में बुला कर उसके साथ बलात्कार किया। कुछ दिन बाद राजा अरविन्द्र युद्ध का भार मंत्री मरुभूति को सौंपकर स्वयं पोदनपुर लौट आये। वहाँ लोगों के मुँह से जब कमठ के दुराचार की कथा सुनी तब उन्हें विचार आया कि ऐसे अन्यायी दुराचारी का हमारे राज्य में रहना उचित नहीं है। उन्होंने उसका सिर मुंडाकर काला मुँह करके गधे पर बैठाकर नगर से बाहर निकलवा दिया। पापी कमठ की ऐसी दुर्दशा देखकर नगरवासी कहने लगे कि “देखो, पापी जीव | अपने पाप का कैसा फल भोग रहा है, इसलिए पापों से दूर रहो।" EFF २२

Loading...

Page Navigation
1 ... 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384