SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 662
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ४, २, २, २] छक्खंडागमे वेयणाखंड गम चवहार-संगहा सव्वाओ ॥ २ ॥ नैगम, व्यवहार और संग्रह ये तीन नय उपर्युक्त सभी वेदनाओंको स्वीकार करते हैं ॥२॥ उजुसुदो द्ववणं णेच्छदि ॥३॥ ऋजुसूत्र नय स्थापनानिक्षेपको स्वीकार नहीं करता है ॥ ३ ॥ कारण इसका यह है कि ऋजुसूत्र नयकी अपेक्षा पुरुषके संकल्पके अनुसार एक पदार्थका अन्य पदार्थ रूपसे परिणमन नहीं पाया जाता है । सद्दणओ णामवेयणं भाववेयणं च इच्छदि ॥ ४ ॥ शब्दनय नामवेदना और भाववेदनाको स्वीकार करता है ॥ ४ ॥ उपर्युक्त वेदनाओंमेंसे यहां द्रव्यार्थिक नयकी अपेक्षा बन्ध, सत्त्व एवं उदयस्वरूप नो-आगमकर्मद्रव्य वेदना; ऋजुसूत्र नयकी अपेक्षा उदयगत कर्मद्रव्यवेदना; तथा शब्दनयकी अपेक्षा कर्मके बन्ध और उदयसे उत्पन्न भाववेदना प्रकृत है। ॥ वेदना-नयविभाषणता समाप्त हुई ॥२॥ ३. वेयणणामविहाणं वेयणाणामविहाणे त्ति । णेगम-ववहाराणं णाणावरणीयवेयणा दसणावरणीयवेयणा वेयणीयवेयणा मोहणीयवेयणा आउववेयणा णामवेयणा गोदवेयणा अंतराइयवेयणा ॥१॥ अब वेदनानामविधान अधिकार प्राप्त है। नैगम व व्यवहार नयकी अपेक्षा ज्ञानावरणीयवेदना, दर्शनावरणीयवेदना, वेदनीयवेदना, मोहनीयवेदना, आयुवेदना, नामवेदना, गोत्रवेदना और अन्तरायवेदना; इस प्रकार वेदना आठ भेदरूप है ॥ १ ॥ इस वेदनानामविधान अधिकारमें प्रकृत वेदनाके भेदों और उनके नामोंकी प्ररूपणा की गई है । तदनुसार यहां द्रव्यार्थिक (नैगम व व्यवहार) नयकी अपेक्षा नोआगमकर्मवेदना यहां प्रकृत है । प्रकृत सूत्रके द्वारा यहां उसके आठ भेदों और उनके नामोंकी प्ररूपणा की गई है । नामप्ररूपणामें इन ज्ञानावरणीयवेदना आदि पदोंको सार्थक समझना चाहिये । जैसे- जो ज्ञानका आवरण करता है वह ज्ञानावरणीय कर्मद्रव्य कहलाता है । इस ज्ञानावरणीयस्वरूप जो वेदना है उसे ज्ञानावरणीयवेदना समझना चाहिये । संगहस्स अट्ठण्णं पि कम्माणं वेयणा ॥ २ ॥ संग्रहनयकी अपेक्षा आठों ही कर्मोकी एक वेदना होती है ॥ २॥ छ. ६८ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.600006
Book TitleShatkhandagam
Original Sutra AuthorPushpadant, Bhutbali
Author
PublisherWalchand Devchand Shah Faltan
Publication Year1965
Total Pages966
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationManuscript
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy