SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 623
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ४९८ ] छक्खंडागमे बंध-सामित्तविचओ [ ३, २२३ ...... तीर्थंकर प्रकृति तक शेष प्रकृतियोंके बन्धाबन्धकी प्ररूपणा ओघके समान है। विशेषता यह है कि उनकी प्ररूपणामें 'प्रमत्तसंयतसे लेकर' ऐसा कहना चाहिये ॥ २२२ ॥ .. इसका कारण यह है कि प्रकृत मनःपर्ययज्ञान प्रमत्तसंयत गुणस्थानसे नीचे सम्भव नहीं है। केवलणाणीसु सादावेदणीयस्स को बंधो को अबंधो ? ॥ २२३ ॥ केवलज्ञानियोंमें सातावेदनीयका कौन बन्धक है और कौन अबन्धक है ? ॥ २२३ ॥ सजोगिकेवली बंधा । सजोगिकेवलिअद्धाए चरिमसमयं गंतूण बंधो वोच्छिजदि । एदे बंधा, अवसेसा अबंधा ॥ २२४ ॥ __ सयोगकेवली बन्धक हैं। सयोगकेवलीकालके अन्तिम समयमें जाकर बन्ध व्युच्छिन्न होता है । ये बन्धक हैं, शेष अबन्धक हैं ॥ २२४ ॥ संजमाणुवादेण संजदेसु मणपज्जवणाणिभंगो ॥ २२५॥ संयममार्गणानुसार संयत जीवोंमें प्रकृत प्ररूपणा मनःपर्ययज्ञानियोंके समान है ॥२२५॥ णवरि विसेसो, सादावेदणीयस्स को बंधो को अबंधो ? ॥ २२६ ॥ विशेषता इतनी है कि सातावेदनीयका कौन बन्धक है और कौन अबन्धक है ? ॥ ., पमत्तसंजदप्पहुडि जाव सजोगिकेवली बंधा । सजोगिकेवलिअद्धाए चरिमसमयं गंतूण बंधो वोच्छिज्जदि । एदे बंधा, अवसेसा अबंधा ॥ २२७ ॥ प्रमत्तसंयतसे लेकर सयोगिकेवली तक बन्धक हैं । सयोगकेवलीकालके अन्तिम समयमें जाकर बन्ध व्युच्छिन्न होता है । ये बन्धक हैं, शेष अबन्धक हैं ॥ २२७ ॥ सामाइय-छेदोवट्ठावणसुद्धि-संजदेसु पंचणाणावरणीय-[चउदंसणावरणीय]-सादावेदणीय-लोभसंजलण-जसकित्ति-उच्चागोद-पंचंतराइयाणं को बंधो को अबंधो ? ॥ २२८ ॥ ____सामायिक और छेदोपस्थापना-शुद्धिसंयतोंमें पांच ज्ञानावरणीय [चार दर्शनावरणीय,] सातावेदनीय, संज्वलनलोभ, यशःकीर्ति, उच्चगोत्र और पांच अन्तराय; इनका कौन बन्धक है और कौन अबन्धक हैं ? ॥ २२८॥ पमत्तसंजदप्पहुडि जाव अणियट्टिउवसमा खवा बंधा । एदे बंधा, अबंधा णत्थि ॥ प्रमत्तसंयतसे लेकर अनिवृत्तिकरण उपशमक व क्षपक तक बन्धक हैं। ये बन्धक हैं, अबन्धक नहीं हैं ॥ २२९ ॥ सेसं मणपज्जवणाणिभंगो ॥ २३० ॥ . शेष प्रकृतियोंकी प्ररूपणा मनःपर्ययज्ञानियोंके समान है ॥ २३० ॥ www.jainelibrary.org Jain Education International For Private & Personal Use Only
SR No.600006
Book TitleShatkhandagam
Original Sutra AuthorPushpadant, Bhutbali
Author
PublisherWalchand Devchand Shah Faltan
Publication Year1965
Total Pages966
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationManuscript
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy