SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 6
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ WARA म ASHLEE aneeti चतुर्थ खण्ड | 58 cineplants Aaichi S अनाचम का सम्बन्ध है। इस सम्बन्ध से प्रत्येक श्रमण श्रावकमात्र के लिए वन्दनीय है। राजा, प्रशासक व्यापारी, प्राचार्य, शिल्पी, श्रमिक-ये सभी श्रावक हैं। श्रमण का स्थान इनसे उच्चतर है। ये श्रमण का स्थान नहीं ले सकते हैं। उसके समान इनकी दीप्ति और गरिमा भी नहीं हो सकती है। श्रमण लोक का प्राणी होता हुआ भी वस्तुत: लोकोत्तर है। वह विग्रहवान् धर्म है। वह समाज की आत्मा है। जिस समाज में श्रमण-परम्परा जीवित रहती है उसका कभी नाश या उच्छेद नहीं हो सकता है। श्रमण-परम्परा वर्णव्यवस्था और जाति-व्यबस्था से भिन्न है / श्रमण ब्राह्मण क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र से उच्चतर तथा श्रेष्ठतर है। किसी भी वर्ण या जाति का सदस्य प्रयत्न करने पर श्रमण हो सकता है। यही श्रमण मध्ययुग में संत के नाम से जाना गया है। कुछ लोग इसी को 'निरगुनिया' कहते हैं, क्योंकि वह सगुण ईश्वर के स्थान पर निर्गुण सत् का मनन-ध्यान करता है। कुछ भी हो, भारतीय समाजदर्शन में जैनमत का इतना स्थायी प्रभाव पड़ा है कि श्रमण या संत ही यहाँ सर्वश्रेष्ठ मानव माना जाता रहा है। जो लोग सोचते हैं कि भारतीय समाज-दर्शन में सर्वोच्च स्थान ब्राह्मण का है, वे वस्तुत: भारतीय समाज-व्यवस्था को नहीं जानते हैं। उन्हें श्रमण-परम्परा या संत-परम्परा का कोई ज्ञान नहीं है / ब्राह्मण से भी श्रेष्ठ या महान् श्रमण या संत है। यह श्रमण-व्यवस्था या संतव्यवस्था वर्णव्यवस्था के साथ जुड़ी हुई है और वर्णव्यवस्था को मर्यादा के अन्दर रखने में कारगर सिद्ध हुई है। श्रमणों या संतों ने इसी कारण जाति-व्यवस्था या वर्ण-व्यवस्था का खण्डन भी किया है। किन्तु इस खण्डन का तात्पर्य यह नहीं है कि वर्णव्यवस्था निराधार है। इसका तात्पर्य है कि वर्ण-व्यवस्था के साथ श्रमण-व्यवस्था का चलना आवश्यक है जिससे सर्वोच्च पद तक सभी मनुष्यों की पहुँच संभव हो सके / धन या पद से कोई महान् नहीं बनता है। केवल चरित्र से ही लोग महान् बनते हैं। इस प्रकार जो महान् हो जाय वही आदर्श मानव, संत या श्रमण है। श्रमण-व्यवस्था और वर्ण-व्यवस्था एक-दूसरे की पूरक हैं। यही नहीं, एक के बिना दुसरो जीवित नहीं रह सकती। इसीलिए दोनों व्यवस्थानों में अविनाभावसंबन्ध है। उपसंहार में कहा जा सकता है कि संपूर्ण विश्व में जैन-समाज-दर्शन इहलोकवाद (सेक्यूलरिज्म) का प्रथम दर्शन है। जब कभी बृहत्तर मानव समाज इहलोकवाद को स्वीकार करेगा तब उसका प्रारूप वही होगा जिसकी संकल्पना जैनदार्शनिकों ने की है। क्योंकि इसमें लौकिक और आध्यात्मिक मूल्यों का परस्पर पूर्य-पूरक भाव स्वीकारा गया है। इस समाजदर्शन को लोकायतवाद से भिन्न करने के लिए लोकायनवाद कहा जा सकता है क्योंकि इसका भी प्रयोजन इस लोक और इसके निवासी का सर्वकल्याण करना है और लोक की गति का संरक्षण करना है। इसलिए लोकायत नहीं किन्तु लोकायन लोक का स्वरूप है। -अध्यक्ष दर्शन विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद 00 Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.210904
Book TitleJain Samaj Darshan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSangamlal Pandey
PublisherZ_Umravkunvarji_Diksha_Swarna_Jayanti_Smruti_Granth_012035.pdf
Publication Year1988
Total Pages6
LanguageHindi
ClassificationArticle & Society
File Size626 KB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy