SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 85
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ७६] पांच भरत और पांच ऐरावत क्षेत्र में समय का निर्णायक बारह आरे का एक काल-चक्र होता है । इस कालचक्र के उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी दो भेद हैं । अवसर्पिणी काल छह भाग या प्रारों में विभक्त है । यथा १ सुषमा - सुषमा - यह प्रारा चार कोटा कोटि सागरोपम का । २ सुषमा - यह प्रारा तीन कोटा कोटि सागरोपम का । ३ सुषमा - दुःषमा -- यह आरा दो कोटा कोटि सागरोपम का । ४ दुःषमा - सुषमा - यह आरा बयालीस हजार कम १ कोटा कोटि सागरोपम का । ५ दुःषमा - यह प्रारा इक्कीस हजार वर्ष का । ६ दुःशमा - दुःषमा - यह आरा भी इक्कीस हजार वर्ष का । जिस प्रकार अवसर्पिणी के प्रारों के विषय में कहा गया है विपरीत क्रम से छह प्रारे होते दुःषमा - सुषमा, सुषमा दुःषमा, और उत्सर्पिणी काल संख्या इसी को कालचक्र कहा जाता ( श्लोक १११ - ११७ ) उसी प्रकार उत्सर्पिणी के भी इसके हैं (अर्थात् दुःषमा दुःषमा, दुःषमा, सुषमा, सुषमा - सुषमा ) । श्रवसर्पिरगी कुल बीस कोटा कोटि सागरोपम है । हैं । प्रथम प्रारे में मनुष्य की आयु तीन पल्योपम होती है, शरीर तीन कोश लम्बा होता है । वे चौथे दिन आहार ग्रहण करते हैं । समचतुरस्र संस्थान सम्पन्न सर्व सुलक्षणा युक्त वज्र ऋषभ नाराच संहनन विशिष्ट और सर्वदा सुखी होते हैं । वे क्रोधरहित, मानरहित, निष्कपट और निर्लोभी स्वभाव के अधर्म परिहारी होते हैं । उत्तर कुरु की भांति उस समय ग्रहोरात्र उनकी इच्छा पूर्णकारी मद्यांगादि इस प्रकार के कल्पवृक्ष होते हैं १ मद्यांग नामक कल्पवृक्ष इच्छाभाव से ही मद्यांग देते हैं । २ भृतांग नामक कल्पवृक्ष भण्डार की तरह पात्र देते हैं । ३ तूर्यांग नामक कल्पवृक्ष तीन प्रकार के वाद्य यन्त्र देते हैं । ४-५ दीपशिखा और ज्योतिशिखा नामक कल्पवृक्ष ग्रालोक दान करते हैं । ६ चित्रांग नामक कल्पवृक्ष विभिन्न वर्ण के पुष्प - मालादि देते हैं । ७ चित्ररस नामक कल्पवृक्ष रसोइए की भांति नानाविध खाद्य देते हैं ।
SR No.090513
Book TitleTrishashti Shalaka Purush Charitra Part 1
Original Sutra AuthorN/A
AuthorGanesh Lalwani, Rajkumari Bengani
PublisherPrakrit Bharti Academy
Publication Year1989
Total Pages338
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, History, Story, & Biography
File Size24 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy