SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 63
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ कासा अर्थ-स्वामीभक्ति से रहित सती व नौकर/भृत्य जिनेन्द्र देव व शास्त्र की भक्ति से रहित जैन तथा गुरु भक्ति से विहीन शिष्य नियम से दुर्गति के मार्ग में लगे हुए हैं ऐसा जानना चाहिये । लोक में कहा जाता है नुत्ता जिसका खाता है, उसका बजाता है । आदमी जिसका खाता है, उसी को काटता है ।। ऐसे स्वामी भक्ति रहित भृत्य दुर्गति के ही पात्र समझना चाहिये। "जिनो यस्य देवता स: जैन" जिनेन्द्र देव जिसके देव हैं तथा उनके मुखारविन्द से निकली देशना जिसके शास्त्र हैं, ऐसे वीतराग प्रभु व उनकी वाणी पर जिसे भक्ति/श्रद्धा नहीं वह जैन नहीं कहला सकता। "गुरु भक्ति रहित शिष्य” के लिये नीतिकारों ने कहा-- कबीरा के नर अंध हैं, जो गुरु को कहते और | हरि रुठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर ।। "गुरु, गुरु ही रहते हैं। अत: गुरु-भक्ति से मुख मोड़ने वाला शिष्य कुमार्गगामी हो जाता है। गुरु से कपट मित्र से चोरी । के होय निर्धन, के होय कोड़ी ।। गुरु-पक्ति रहित शिष्य का चारित्र निष्फल है गुरु-भत्ति-विहीणाणं सिस्साणं सब-संग-विरदाणं । ऊसर-खेत्ते ववियं सुवीय-समंजाण-सवणुट्ठाणं ।।७८।। अन्वयार्थ--( सव्व-संग-विरदाणं) सब परिग्रहों से रहित; किन्तु ( गुरु भत्ति विहीणाणं ) गुरु-भक्ति से विहीन ( सिस्साणं ) शिष्यों के ( सव्वणुट्ठाणं ) सभी अनुष्ठान-जप-तप व्रत आदि ( ऊसरखेते ) ऊसर भूमि में ( ववियं ) बोये गये ( सुवीय समं ) उत्तम बीज के समान ( जाण ) जानो।
SR No.090400
Book TitleRayansar
Original Sutra AuthorKundkundacharya
AuthorSyadvatvati Mata
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages142
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Sermon, Ethics, & Religion
File Size3 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy