SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 136
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ स्तवन के शब्द बाहुबली के कानों से टकराये । भरत के संक्लेश की चिन्ता उनकी चेतना से तिरोहित हो गयी । साधना ने सफलता का शिखर छू लिया । उपलब्धि के आनन्द से चमकते हुए नेत्र अर्धोन्मीलित मुद्रा में स्थिर हो गये । बाहुबली ने अर्हन्त पद प्राप्त कर लिया । उन्हें केवल - ज्ञान उपलब्ध हो गया । वे सर्वज्ञ हो गये । अनिरुद्ध चेतना का अनन्त आलोक उनके अन्तर में प्रकट हो गया । I 1 भरत के आनन्द का सागर सीमा तोड़कर बिखर पड़ा । वे हर्ष से नाच उठे । सभी लोग अर्हन्त बाहुबली की अर्चना में मगन हो गये । माताओं ने स्तवन किया । बहिनों ने गुणगान किया । जयमंजरी ने आरती उतारी। पुत्रों ने चंवर दुराये । प्रकृति उनके अनुपम आनन्द की सहभागी बनकर मुकुलित हो उठी । लताओं पर पुष्प खिल उठे । शाखाएँ फलवती हो गयीं । वन के जीव-जन्तु मोदमग्न होकर विचरने लगे । देवों की मंगल ध्वनि बाहुबली के कैवल्य का समाचार लेकर दिग- दिगन्त में फैल गयी । अयोध्या के विजयोत्सव का उत्साह सौगुना हो गया। उस समारोह में सर्वाधिक आनन्दित व्यक्ति का नाम था 'भरत' । १०८ / गोमटेश - गाथा
SR No.090183
Book TitleGomtesh Gatha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNiraj Jain
PublisherBharatiya Gyanpith
Publication Year1981
Total Pages240
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, History, & Story
File Size26 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy