SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 71
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ जिनवानी जान सुजान रे ॥ टेक ॥ लाग रही चिर विभावता, ताको कर अवसान रे ॥ जिनवानी ॥ ( ३६ ) द्रव्य क्षेत्र अरु काल भावकी, कथनीको पहिचान रे । जाहि पिछाने स्वपरभेद सब जाने परत निदान रे ॥ १ ॥ जिनवानी. ॥ , पूरब जिन जानी तिनहीने, मानी संसृतिवान रे । अब जानै अरु जानेंगे जे, ते पावैं शिवभान रे ॥ २ ॥ जिनवानी ॥ कह 'तुषमाष' सुनी शिवभूती, पायो केवलज्ञान रे। याँ लखि 'दौलत' सतत करो भवि, चिद्ववचनामृतपान रे॥ ३ ॥ जिनवानी ॥ हे सज्जन चित्त ! जिनेन्द्र की वाणी को जानो, समझो। दीर्घकाल से विभावों के प्रति जो रुचि रही है उसका अब अन्त करदो । द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के अनुसार परिणमन को पहचानो, जिसको पहचानने पर स्व और पर का भेद गहराई से समझ में आता है। पूर्व में भी जिन्होंने इस स्व- पर भेद को जाना, उन्होंने ही संसार को पहचाना और संसार में भ्रमण का/आवागमन का नाश किया। जो इस भेद को अब जान रहे हैं और जो आगे जानेंगे, वे भी आवागमन का नाशकर मोक्ष को प्राप्त करेंगे। तुष और माष- दाल और छिलके से भेदज्ञान कर शिवभूति मुनि मोक्षगामी हुए। यह देखकर दौलतराम कहते हैं कि हे भव्य ! चैतन्य के अमृतरूप वचन का निरन्तर पान करो, श्रद्धान करो, चिन्तन करो, मनन करो । रुचि । दौलत भजन सौरभ लाग = ४९
SR No.090128
Book TitleDaulat Bhajan Saurabh
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTarachandra Jain
PublisherJain Vidyasansthan Rajasthan
Publication Year
Total Pages208
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Devotion, & Worship
File Size3 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy