SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 91
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ वीर्यशक्ति ] करके प्रकट करती है । ऐसे अखण्डित प्रभुत्व को जो धारण करता है, उसे पर्याय का प्रभुत्व कहते हैं। इसप्रकार प्रभुत्वशक्ति को जानकर जीव अपने अनन्त प्रभुत्व को प्राप्त करता है । वीर्यशक्ति अपने स्वरूप को निष्पन्न करने वाली सामथ्र्य रूप वीर्यशक्ति है । उसके सामान्य और विशेष के भेद से दो भेद हैं। वस्तु के स्वरूप को निष्पन्न रखने की सामर्थ्य 'सामान्यवीर्यशक्ति' है। __ "विशेषवीर्यशक्ति' के सामान्य रूप से तीन भेद है :१. द्रव्यवीर्यशक्ति, २. गुणवोर्य शक्ति, ३. पर्यायवीर्य शक्ति । विशेष रूप से ४. क्षेत्रवीर्यशक्ति, ५. कालवोर्यशक्ति, ६. तपवीय शक्ति, ७. भाववीर्य शक्ति प्रादि हैं । १. द्रव्यवीर्यशक्ति द्रव्यवीर्य गुण-पर्यायवीयं का समुदाय है । शंका :- जो गुण-पर्याय को द्रवित करे अर्थात् उनमें व्यापक हो, वह द्रव्य है और गुण पर्याय का समुदाय भी द्रव्य है । यहाँ गुरण-पर्याय का समुदाय और गुण-पर्याय में व्यापक - क्या इनमें विशेष अन्तर है और क्या द्रव्य में भी अन्तर है ?
SR No.090125
Book TitleChidvilas
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipchand Shah Kasliwal
PublisherKundkund Kahan Digambar Jain Trust
Publication Year
Total Pages160
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Spiritual
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy