SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 145
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ समाधि-वर्णन का स्वरूप ] [ १४१ 4. १२. धर्ममेघ और १३. प्रसंप्रज्ञात । अन्तिम असंप्रज्ञात के दो भेद हैं :- १. प्रकृतिलय और २. पुरुषलय । -... . - (१) लय समाधि :- लय अर्थात् परिणामों की लीनता निजवस्तु में परिणाम प्रवर्तन करे । राग-द्वेष-मोह मिटाकर दर्शन-ज्ञानमय अपने स्वरूप को प्रतीति में अनुभव करे। जसे शरीर में आत्मबुद्धि थी, वैसे ही प्रात्मा में आत्मबुद्धि धारण करे । तथा जब तक बुद्धि स्वरूप में से बाहर न निकले, तब तक निज में लीन रहे, इसको समाधि कहते है। लय के तीन भेद हैं :- १. शब्द, २. अर्थ और ३. ज्ञान । 'लय' शब्द हुमा, निज में परिणाम लीन होना -- यह उसका अर्थ हुआ, शब्द और अर्थ का जानपना - यह ज्ञान हुआ । तीनों भेद लय समाधि के हैं। शब्दागम से अर्थागम, अर्थागम से ज्ञानागम - ऐसा श्री जिनागम में कहा है। शंका :- लय समाधि के भेदों में शब्द क्यों कहा ? समाधान :- शुक्लध्यान के भेदों में शब्द से शब्दान्तर कहा गया है - इसी रीति से यहां जानना चाहिये । यहाँ द्रव्य-गुण-पर्याय के विचार से परिणाम वस्तु में लीन हो जाते है । ज्ञान में परिणाम आया, उसी में लीन हुआ; दर्शन में आया, उसी में लीन हुना। इसीप्रकार निज में विश्राम, आचरण, स्थिरता और ज्ञायकता द्वारा लय समाधि
SR No.090125
Book TitleChidvilas
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipchand Shah Kasliwal
PublisherKundkund Kahan Digambar Jain Trust
Publication Year
Total Pages160
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Spiritual
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy