SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 162
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ( १४९ ) हैं और उनसे अनन्तगुणे आगामी कालमें होवेंगे । इन सबको एक समय में जो जानता देखता है, उसे सर्वज्ञदेव कहते हैं | कविका अन्तिम कथन । छप्पय । चरचा मुखसौं भनेँ, सुनें प्रानी नहिं कानन | केई सुनि घर जाहिं, नाहिं भाखें फिरि आनन ॥ तिनिक लखि उपगार, सार यह सतक बनाई । पढ़त सुनत है बुद्ध, सुद्ध जिनवानी गाई ॥ इसमें अनेक सिद्धांत कौं, मथन कथन द्यानत कहा। सबमाहिं जीवकौ नाव है, जीवभाव हम सरदहा ॥ १०३ ॥ अर्थ - शास्त्र सभादिमें मुंहसे यदि चर्चा की जाती हैशास्त्रकी बातें सुनाई जाती है, तो बहुतसे प्राणी कान लगाकर नहीं सुनते हैं और बहुतसे सुनकर घर चले जाते हैं- व्यापार धंधोमें फँस जाते हैं, इसलिये फिर कभी मुंहपर भी उसे नहीं लाते हैं । ऐसे लोगों का उपकार देखकर - यह समझकर कि इससे उनका लाभ होगा - वे इसे कंठ कर लेंगे, तो चरचाको नहीं भूलेंगे - यह साररूप चरचाशतक बनाया है । इसके पढ़ने सुननेसे बुद्धि बढ़ेगी । इसमें शुद्ध जिनवाणी कही गई है । इस चरचा शतकमें
SR No.090117
Book TitleCharcha Shatak
Original Sutra AuthorDyanatray
AuthorNathuram Premi
PublisherJain Granth Ratnakar Karyalay
Publication Year1926
Total Pages166
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Principle
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy