SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 96
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ८७ कर्मास्रवनिरोधात्मा चिद्भावो भावसंवरः । व्रताद्यः कर्मसंरोधः स भवेद्रव्यसंवरः ॥ ३८६ ॥ कर्मों के आने के निरोध रूप चैतन्य का भाव भावसंवर है । व्रतादि से कर्म का रोकना द्रव्य संवर है । हठात्कार स्वभावाभ्यां जायते कर्मनिर्जरा । विपाका स्वपाकेति द्विविधा सा यथाक्रमम् ॥ ३६० ॥ कर्म निर्जरा हठात्कार और स्वभाव वाली होती है । वह यथाक्रम दो प्रकार की होती है - विषाका और स्वापाका | कर्मक्षयाय यो भावो भावमोक्षो भवत्यसौ । जायते द्रव्यमोक्षस्तु जीवकर्मपृथविक्रया ॥ ३६१॥ कर्म क्षय के लिए जो भाव हो, वह भावमोक्ष होता है । जीव और कर्म का पृथक्करण द्रव्यमोक्ष है । इत्येवं सप्ततत्वानि तान्येव प्रभवन्त्यपि । युक्तानि पुण्यपापाभ्यां पदार्था नव संस्मृताः ॥३६२॥ इस प्रकार सात तत्व होते हैं, वे ही पुण्य और पाप से युक्त होकर नव पदार्थ हो जाते हैं, ऐसा माना गया है । पुरोक्तलक्षणः जीवः सम्यवत्वव्रतभूषितः । पुण्यं तद्विपरीतो यः स पापमिति कीर्त्यते ॥ ३६३ ॥ सम्यक्त्व और व्रत से भूषित हुआ पूर्वोक्त लक्षण वाला जीव पुण्य है | उससे जो विपरीत है, वह पाप कहा जाता है ।
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy