SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 57
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ इस प्रकार यह विपरीत मिथ्यात्व का कथन मेरे द्वारा किया गया। अब क्षणिकैकान्त नामक मिथ्यात्व के विषय में कहते हैं। क्षणिकैकान्त मिथ्यात्ववादी बौद्धो वदत्यतः । उत्पन्नश्च प्रतिध्वंसी भवत्यात्मा प्रतिक्षणम् ॥१३४॥ क्षणिकैकान्त मिथ्यात्ववादी बौद्ध कहता हैं कि प्रात्मा प्रतिक्षण उत्पन्न और विनाश होता है। क्षणिके स्वीकृते जोवे क्षणार्ध्वमभावतः । पुण्यं पापं च तत्रापि कः प्राप्नोति पुरातनम ॥१३५॥ जीव को क्षणिक मान लेने पर, क्षण के बाद अभाव : होने से कौन पुराने पुण्य, पाप को प्राप्त होता है ? संयमो नियमो दानं कारुण्यं व्रतभावना । सर्वथा घटते नेषां नित्यक्षणिक वादिनाम् ॥१३६॥ नित्य क्षणिकवादियों के संयम, नियम, दान, करुणा तथा व्रत भावना सर्वथा घटित नहीं होती है। तेषां' बन्धो विना बन्धं देहो देहं विना तथा । नास्ति मोक्षस्ततो नूनं नास्तिकत्वं प्रसज्यते ॥१३७॥ उनके यहाँ बन्ध नहीं है। बन्ध के अभाव में देह तथा देह के अभाव में मोक्ष नहीं हैं, इस प्रकार नास्तिकपना प्रसक्त होता है। १ त्यद: ख.। २ नैषां. ख.। ३ न हि ख. ।
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy