SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 51
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २६ raha ani विश्वं कुरुते कमलासनः । तदा संतिष्ठते क्वासौ सृष्टिनिर्मापणक्षणे ॥ १०३ ॥ यदि समस्त विश्व को ब्रह्मा बनाता है तो वह सृष्टि के निर्माण के क्षण कहाँ बैठता है ? यत्र स्थित्वा करोत्येष तदेव स्यान्महीतलम् | तत्रापि शेषभूतानि तत्कर्तृत्वमपार्थकम् ॥१०४॥ जहाँ पर स्थित होकर यह सृष्टिनिर्माण का कार्य करता है, वही पृथ्वी होता है । वहाँ पर शेष भूत भी होते होंगे । अतः (सृष्टि) कर्तृत्व व्यर्थ है । सृष्टिनिर्मापणे कस्मादानीतो भूतसंग्रहः । कानि वा तत्र शस्त्राणि योग्यानि शिल्पि कर्मणि ॥ १०५ ॥ सृष्टि निर्माण के समय कहाँ कहाँ से भूतों का संग्रह लाता है अथवा शिल्पिकर्म के योग्य वहाँ शस्त्र कौन कौनसे हैं ? विनोपकरणेस्तेन विश्वं केभ्यो विधीयते । पृथिव्यास्तु कर्तृत्वं मिथ्या तेजामसंभवात् ॥ १०६ ॥ उसने बिना उपकरणों के विश्व किससे बनाया । पृथिव्यादि से बनाना निरर्थक है, क्योंकि वे असम्भव हैं । भूम्यादिपंचभूतानां यदि पूर्वमसंभवः । संभाविनां कर्ता संभविनां तु का क्रिया ॥ १०७॥ पृथ्वी आदि पंचभूत यदि पूर्व में असंभव थे तो असंभवों का कोई कर्त्ता नहीं होता । जो संभव है, उसमें क्रिया कौनसी होगी ?
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy