SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 122
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अतिथियों का जो संविभाग किया जाता हैं, वह पात्र की अपेक्षा किंचित् विशिष्ट हैं। जिसकी कोई तिथि नियत न हो, वह अतिथि हैं। अधिकाराः स्युश्चत्वारः संविभागे यतीशिनान् । कथ्यमाना भवन्त्येते दाता पात्रं विधिः फलमः ॥५१०॥ यतीश्वरों के संविभाग में ये चार अधिकार कहे गए हैंदाता, पात्र, विधि और फल । दाता शान्तो विशुद्धात्मा मनोवाकायकर्मसु । दक्षस्त्यागी विनीतच प्रभुः षङ्गणभूषितः ॥५११॥ दाता, शान्त, मन, वचन और कर्मों में विशुद्ध, दक्ष, त्यागी, विनीत और प्रभु । इन छह गुणों से भूषित होना चाहिए। ज्ञानं भक्तिः क्षमा तुष्टिः सत्वं च लोभवर्जनम् । गुणा दातुः प्रजायन्ते षडेते पुण्यसाधने ॥५१२॥ ज्ञान, भक्ति, क्षमा, तुष्टि, सत्व, निर्लोभता। ये छह गुण दाता के पुण्य साधन में निमित्त होते हैं। पात्रं त्रिविधं प्रोक्तं सत्पात्रं च कुपात्रकम् । अपात्रं चेति तन्मध्ये तावत्पात्रं प्रकथ्यते ॥५१३॥ पात्र तीन प्रकार का कहा गया है-सत्पात्र, कुपात्र और अपात्र । इनके मध्य पात्र के विषय में कहा जाता है। १ विज्ञ: ख,।
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy