SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 3
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ जाता है । ऐसी स्थिति में दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान के अंतर्गत स्थापित वीर ज्ञानोदय ग्रन्थमाला जिसकी स्थापना परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माता जी की प्रेरणा से प्राचीन दिगम्बर जैन आगम ग्रन्थों, टीकाओं तथा विभिन्न भाषाओं में लघु पुस्तिकाओं, नाटक, कहानी संग्रह, पूजा-विधान आदि के प्रकाशन हेतु की गई थी. ने एक ऐसे शब्दकोश के संकलन का बीड़ा उठाया जिसमें जैन शब्दावलियों के हिन्दी व अंग्रेजी में विशिष्ट अर्थों का समायोजन हो। अभीक्ष्ण ज्ञान सम्पदा की धनी पूज्य गणिनीपमुख श्री महादी माताजी ने जुलाई 2001 में दिल्ली में तीर्थकर ऋषभदेव जैन विद्धत् महासंघ को कार्यकारिणी की बैठक के समय महावीर जैन शब्दकोश के निर्माण की सर्वप्रथम प्रेरणा दी एवं पूज्य माताजी की शिष्या प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चन्दनामती जी की इस संदर्भ में विशिष्ट अकादमिक अभिरूचि एवं चर्चाओं ने इस कार्य को तत्परता से पूर्ण करने हेतु हमें इंगित किया और उनके मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयास के साथ भगवान महावीर 2600 वाँ जन्म जयन्ती वर्ष में इस हेतु विस्तृत योजना तैयार कर 1 अक्टूबर 2001 से सामग्री के संकलन, विश्लेषण का कार्य प्रारम्भ किया गया । इस शब्दकोश से पूर्व इस दिशा में कतिपय प्रयास भी हुए हैं, जिनमें से कुछ निम्नवत् हैI. Jaina Technical Terms, Dr. Mohanlal Mehta, Pune {M.S.) 2. Glossary of Jaina Terms. Dr. N.L. Jain, Rewa (M.P.) 3. Sudha Sagar Hindi-English Jaina Dictionary. Dr. Ramesh Chand Jain, Bijnor (U.P.) इन समस्त कृतियों में हिन्दी-अंग्रेजी के सम्यक् एवं पर्याप्त विर्वचन का अभाव महसूस किया गया इसलिए हमने इस शब्दकोश में हिन्दी-अंग्रेजी दोनों में ही अर्थों की उपयोगिता के अनुसार उचित विवेचना की है। यदा-कदा इन कृतियों के उपयोग से अतिरिक्त हमने निम्नलिखित कृतियों का प्रचुरता से उपयोग किया है 1. जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश, 'पाग - 1, 2, 3, 4.5 2. तत्त्वार्थसूत्र (अंग्रेजी अनुवाद)-जस्टिस जे.एल. जैनी 3. वृहत् जैन शब्दार्णव 4. जैन पुराण कोश 5. आप्टे हिन्दी कोश 6. लब्धिसार 7. गोम्मटसार जीवकाण्ड एवं कर्मकाण्ड 8. ऑक्सफोर्ड हिन्दी-इंग्लिश डिक्शनरी 9. ऑक्सफोर्ड इंग्लिश-इंग्लिश डिक्शनरी 10. भार्गव इंग्लिश-हिन्दी डिक्शनरी अनेक दौर की लम्बी चर्चाओं के बाद हमने इस शब्दकोश में प्रविष्टियों का क्रम निम्नवत् निर्धारित किया है । समस्त शब्दों को देवनागरी लिपि की वर्णमाला में अकारादि क्रम से संयोजित F [12]
SR No.090075
Book TitleBhagavana Mahavira Hindi English Jain Shabdakosha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorChandanamati Mata
PublisherDigambar Jain Trilok Shodh Sansthan
Publication Year
Total Pages653
LanguageHindi, English
ClassificationDictionary, Dictionary, & Religion
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy