SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 66
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ - , राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में दिनांक 29-12-91 को मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर ग्रन्थमाला समिति ने जिनागम सिद्धान्त महोदधि परम पूज्य श्री 108 गणधराचार्य कुन्थुसागरजी महाराज का संक्षिप्त जीवन परिचय पुस्तक का प्रकाशन करवाकर हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के मध्य रामलीला मैदान जयपुर में ऐलाचार्य उपाध्याय श्री 108 कनक नन्दि जी महाराज के कर कमलों से करवाया गया। प्रकाशित पुस्तक को पढ़कर सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं ने गणधराचार्य महाराज बारे में पूर्ण परिचय पाकर लाभ प्राप्त किया। समाधि सम्राट तीर्थ भक्त शिरोमणि आचार्य महावीर कीर्तिजी महाराज जीवन परिचय पुस्तक परम पूज्य श्री 108 गणधराचार्य महाराज के संघ सानिध्य ने गुरुदेव आचार्य महावीर कीर्तिजी महाराज का 21वाँ स्मृति दिवस दिनांक 26-1-92 को रामलीला मैदान जयपुर में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रन्थमाला समिति ने आचार्य महावीर कीर्तिजी महाराज का जीवन परिचय पुस्तक का प्रकाशन करवाकर इसका विमोचन परमपूज्य श्री 108 गणधराचार्य कुन्थुसागरजी महाराज के कर कमलों से करवाया गया। स्टीकर एवं गणधराचार्य कुन्थुसागरजी महाराज के फोटो का प्रकाशन परम पूज्य श्री 108 गणधराचार्य कुन्थुसागरजी महाराज का जन्म जयन्ती महोत्सव जवाहर नगर जयपुर में कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रन्थकाला समिति ने परम पूज्य श्री 108 गणधराचार्य कुन्धुसागर जी महाराज का सुन्दर फोटो प्रकाशित करके इसका विमोचन करवाया। प्रकाशित फोटो बहुत ही सुन्दर एवं मनमोहक है। इसके पूर्व दुर्गापुरा जयपुर में आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभावसर पर श्रुत पंचमी को गणधराचार्य श्री की 46वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में स्टीकर का प्रकाशन करवाकर इसका विमोचन दिनांक 5-6-92 को संघस्थ प्रज्ञा श्रमण मुनि श्री 108 कल्पश्रुत नन्दिजी महाराज के कर कमलों से करवाया। स्टीकर बहुत ही सुन्दर तथा लोकप्रिय रहा। इस पर त्रय आचार्यो आचार्य आदिसागर जी (अंकलीकर), आचार्य महावीर कीर्तिजी महाराज तथा गणधराचार्य
SR No.090074
Book TitleBhadrabahu Sanhita Part 2
Original Sutra AuthorBhadrabahuswami
AuthorKunthusagar Maharaj
PublisherDigambar Jain Kunthu Vijay Granthamala Samiti
Publication Year
Total Pages1268
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Jyotish
File Size28 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy