SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 157
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ गोम्मटेश्वर-स्तुति [हिन्दी पद्यानुवाद : लक्ष्मीचन्द्र जैन) (1) चारु लोचन नील उत्पल-दल सदृश, चन्द्रमा के बिम्ब-सा मुख समुज्ज्वल, नासिका ज्यों फूल चम्पा का सुभग, नित्य मैं उन गोम्मटेश्वर को नमूं । (2) स्वच्छ छाया-हीन वपु, सु-कपोल ज्यों जल-कान्ति; फैले कर्ण युग आबाहु, गजराज की सित शुण्ड-से भुज-दण्ड, नित्य मैं उन गोम्मटेश्वर की नम। (3) दिव्यता को विजित करती कण्ठ-छवि, स्कन्ध हिमगिरि सदृश तुङ्ग विशाल, दृष्टि-सुख है मध्य का कटि भाग, नित्य मैं उन गोम्मटेश्वर को नमूं ।
SR No.090050
Book TitleAntardvando ke par
Original Sutra AuthorN/A
AuthorLakshmichandra Jain
PublisherBharatiya Gyanpith
Publication Year1993
Total Pages188
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Sermon
File Size37 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy