________________
तत्त्व स्वरोदय ।
सर्व शास्त्र को सार है, चार वेद को जीव । यह मत समय विचारि है, ताहि मिलेंगे पीव ॥ १ ॥ पवन चले पानी चले, औ पृथ्वी चलि जाय । तच्च स्वरोदय ना चले, संत लेहि अस्थाय ॥ २ ॥
शनि वासरे दहनी नाडी, कृष्ण पक्ष विशेष । गुरु, सोम वासरे बाँयी नाडी, शुक्ल पक्ष विशेष । मेष, सिंह, धन, तुला, मिथुन और कुंभ येछ राशि सूर्य – उदयकी । वृष, कन्या, वृश्चिक, मक्र, मीन और कर्क ये छ राशि चंद्र - उदयकी ।
संक्रान्ति लग्नः - सूर्य में जो चन्द्रमा बहै तो अशुभ है, औघट चोट होय । और कर्क, मत्र की संक्रान्ति में सूर्य बहै तो अढाई मास में अपनी मृत्यु निश्चय जानिये | और अपने लग्न में संक्रान्ति में सूर्य बहै तो जौन कार्य कीजे सो सिद्ध होय ।
अथ वार विचारः - सोमवार को सूर्य बहै तो कछु चिन्ता उपजावै | और मंगलको चन्द्रमा बहै तो धन की हानि जानिये | बुध को सूर्य बहै तो संगमें विग्रह जानिये | जो पल २ ऊपर को स्वर बदले, प्रमाण भर न चलै तो अढाई
I
Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com