SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 125
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ( ९४ ) बड़ा प्रभाव पड़ा । चारों तरफ से धन्य २ की आवाजें आने लगीं; बहुत से लोगोंने तो उन पर रुपये वारकर गरीबों को बाँटे । अन्य जो लोग इस धन्धे ( अर्थात् कसाईपन ) को करते थे, उन पर भी इस प्रतिज्ञाका बड़ा गहरा असर पड़ा । उनसबने मिल कर वर्षभर में चार दिन बिना कुछ लिये दिये, जबतक वे यह धन्धा करें, और जबतक सनखतरा कायम रहे, अपनी २ दुकान बन्द रखने की प्रतिज्ञा की; और इस प्रतिज्ञाको लिपिबद्ध करवाकर अपने हस्ताक्षर करके आपको वह प्रतिज्ञा पत्र अर्पण कर दिया । वर्ष भर में जिन चार दिनोंमें दुकानें बन्द रखने की प्रतिज्ञा की; वे चार दिन ये हैं: ( १ ) स्वर्गीय आचार्य श्री १००८ विजयानन्दसूरि उर्फ आत्मारामजी महाराजकी स्वर्गवास तिथि, ज्ये. अष्टमी का दिन । शु. ८ ( २ ) कार्तिक शुक्ला १५ का दिन । ( ३ ) भाद्रपद कृष्णा १२ का दिन | ( ४ ) भाद्रपद शुक्ला ४ संवत्सरीका दिन । कस्य नाभ्युदये हेतुर्भवेत्साधुसमागमः सनखतरा से आपको विहार करते देख सब नगरनिवासियोंने आपसे सनखतरे में चतुर्मास करने की प्रार्थना की । Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com
SR No.034725
Book TitleAdorshopadhyay arthat Sohanvijayji Maharaj ka Jivan Vruttant
Original Sutra AuthorN/A
AuthorHansraj Pt
PublisherAtmanand Jain Sabha
Publication Year1936
Total Pages254
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size30 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy