SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 60
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ राष्ट्रकूटों के फुटकर लेख तुङ्ग की कन्या, भाग्यदेवी का विवाह पालवंशी राजा, राज्यपाल से हुआ था । यह राज्यपाल पूर्वोक्त धर्मपाल की चौथी पीढ़ी में था । इस लेख में संवत् १५ लिखा है । यह शायद तुङ्ग का राज्य संवत् हो । तुङ्ग का समय वि० सं० १०२५ ( ई० स० १६८ ) के करीब अनुमान किया जाता है । बदायूं से राष्ट्रकूट राजा लखनपाल के समय का एक लेख मिला है । यह सम्भवतः वि० सं० १२५८ ( ई० स० १२०१ ) के करीब का है । इसमें दी हुई वंशावली इस प्रकार है: १ चन्द्र I २ विग्रहपाल ३ भुवनपाल I ४ गोपाल ५ त्रिभुवनपाल T ६ मदनपाल (१) भारत के प्राचीन राजवंश, भा० १, पृ० १८९. ( २ ) ऐपिग्राफिया इण्डिका, भा० १, ५०६४. ર ७ देवपाल ८ भीमपाल शूरपाल १० अमृतपाल ११ लखनपाल इस लेख से ज्ञात होता है कि, कन्नौज प्रदेश के अलङ्कार रूप, बदायूं नगर पर पहले पहल राष्ट्रकूट चन्द्र ने ही अपना अधिकार किया था । Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat 1 www.umaragyanbhandar.com
SR No.034595
Book TitleRashtrakuto (Rathodo) Ka Itihas
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVishweshwarnath Reu
PublisherArchealogical Department Jodhpur
Publication Year1934
Total Pages182
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size27 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy