________________
हिन्दी के निम्न वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(1) ऊँट, ऊँचे न बोल। (2) तू उस गाँव को जा। (3) उसका धन दे। (4) मुझे अन्न दे। (5) मैं ऊपर ठहरता हूँ। (6) मैं गर्म जल कभी नहीं पीता। (7) उठ, मेरे गुरु के लिए फल ला। (8) अब तू खेल। (9) आज नहीं खेलूँगा। (10) तू सच बोलता है।
पाठ 16
शब्द
यस्य-जिसका। अस्य-इसका। दूरम्-दूर। सर्वस्य-सबका। देवस्य-ईश्वर का। पादत्राणम्-जूता। वैद्यः-वैद्य, डाक्टर।
कस्य-किसका। क्व-कहाँ। नियमः-नियम। मित्रस्य-मित्र का। नितान्तम्-बिल्कुल। मिष्टान्नम्-मिठाई।
वाक्य
1. यस्य पुस्तकम् अस्ति तस्मै देहि-जिसकी पुस्तक है, उसी को दे। 2. एतत् कस्य गृहम् अस्ति-यह किसका घर है ? . 3. एतत् मम मित्रस्य गृहम् अस्ति-यह मेरे मित्र का घर है। 4. त्वं कथं जानासि-तू कैसे जानता है ? 5. यद् अहं वदामि तत् सत्यम् अस्ति-जो मैं कहता हूँ, वह सच है। 6. तस्य माता किं वदति-उसकी माता क्या कहती है ? 7. मम पादत्राणम् आनय-मेरा जूता ले आ। 8. कुत्र अस्ति तव पादत्राणम्-कहाँ है तेरा जूता ? 9. तत्र अस्ति, तत् पश्य-वहाँ है, वह देख। 10. सः दूरं गच्छति किम्-वह दूर जाता है क्या ? 11. सः मिष्टान्नं भक्षयति-वह मिठाई खाता है। 12. अस्य लेखनी कुत्र अस्ति-इसकी कलम कहाँ है ? 13. त्वम् इदानीं किं लिखसि-तू अब क्या लिखता है ? 14. सः रक्तं पुष्पं पश्यति-वह लाल फूल देखता है।
54