SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 107
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अच्छा किराना लिया, लेकिन भाई ने मिट्टी खरीदी। कहिये धन्ना होशियार है न ? - धनसार सेठ धन्ना से पूछने लगे, - "धन्ना ! तू मिट्टी क्यों लाया ? तुझे कोइ अच्छा किराना नहीं मिला था ? धन्ना ने उत्तर दिया, कि-पिताजी ! यह मिट्टी नहीं है । यह तेजन्तुरी है। कड़ाही को गरम करके उसमें तेजन्तुरी डाल देने से सोना बन जाता है । धन्ना के कथनानुसार प्रयोग करके देखा, तो सचमुच सोना बन गया । सब लोग बहुत प्रसन्न हुए और धन्ना बहुत धनवान बन गया। धन्ना के तीनों भाइयों ने, धन्ना से ईयां करना नहीं छोड़ा। वे नित्य कलह किया करते । धन्ना ने विचार किया, कि-"भाइयों का यह द्वेष अच्छा नहीं है। मेरे कारण दूसरे भाइयों को दुःख होता है। इसलिये मेरा यहाँ से निकल जाना अच्छा है। यहाँ से निकल कर मैं परदेश जाऊँगा और वहाँ उद्योग करके मौज करूंगा.” इस प्रकार निश्चय करके धन्ना एक दिन जल्दी उठा और घर से बाहर निकलकर परदेश के लिये चल दिया।
SR No.023378
Book TitleHindi Granthavali
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDhirajlal Tokarshi Shah, Bhajamishankar Dikshit
PublisherJyoti Karayalay
Publication Year1932
Total Pages398
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size17 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy