SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 159
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ दुसरा भाग। लांछनका द्वेष बना रहा । वह पवित्र और सुशील थी। इसलिए इस झूठे दोषका द्वेष उसके हृदयसे नहीं निकला । वह मर कर राक्षसी हुई । और फिर सकलभूषण मुनिके तपमें उपसर्ग किया, जिसे सहन करनेसे कर्मोका नाश हुआ।और सकलभूषण कैवल्यो हुए। पाठ ३६. हनुमानका दीक्षा ग्रहण । एक समय वसन्त ऋतुमें हनुमानको जिन दर्शनकी इच्छा उत्पन्न हुई । अतः वे रानियों और मंत्रियों सहित सुमेरु पर्वतः पर गये । वहां रानियों सहित पूजन कर घरको लौटे आ रहे थे। मार्ग में संध्या हो जानेसे सुरदुन्दुभी पर्वत पर ठहर गये। परस्परमें बातें कर रहे थे कि उन्हें आकाशमें एक तारा टूटता हुधा दिखलाई दिया । बप्स, आपको संसारकी असारताका ध्यान आया और दीक्षा लेनेको उद्यत हो गये । दूसरे दिन चैलवान नामक वनमें सन्त-चारण नामक चारण ऋद्धिधारी मुनिसे दिगम्बरी दीक्षा धारण की । इनके साथ सातसौ पचास अन्य राना ओंने भी दीक्षा ली । अन्तमें घोर तपसे कर्मोको नष्ट कर तुङ्गीगिरि नामक पर्वतसे हनुमान मोक्ष गये ।
SR No.022684
Book TitlePrachin Jain Itihas Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSurajmal Jain
PublisherMulchand Kisandas Kapadia
Publication Year1923
Total Pages182
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy