SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 171
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ मूलाचारअर्थ जैसे लड़ाईके स्थानमें वाणोंकी वर्षासे पड़ते हुए तीक्ष्णवाणोंसे दृढ वगतरवाला पुरुष भेदको प्राप्त नहीं होता उसीतरह छह जीवजातिसमूहोंमें विहार करता हुआ साधु समितियोंकर पापसे लिप्त नहीं होता ॥ ३२८ ॥ जत्थेव चरदि बालो परिहारण्हूवि चरदि तत्थेव । वज्झदि पुण सो बालो परिहारण्हू विमुच्चदि सो॥३२९॥ यत्रैव चरति बालः परिहरमाणोपि चरति तत्रैव । बध्यते पुनः स बालः परिहरमाणो विमुच्यते सः॥३२९॥ अर्थ-जहांपर बाल ( अज्ञानी ) भ्रमण करता है आचरण करता है वहां ही त्यागी साधु भी आचरण व भ्रमण करता है, परंतु अज्ञानी लिप्त होनेसे बंधता है और त्याग करनेवाला साधु यत्नाचारमें लीन होनेसे कर्मोंसे मुक्त होता है ॥ ३२९ ॥ तम्हा चेद्विदुकामो जइया तइया भवाहि तं समिदो। समिदोहु अण्ण णदियदि खवेदि पोराणयं कम्मं ॥३३० तसात् चेष्टितुकामो यदा तदा भव त्वं समितः । समितः खलु अन्यत् नाददाति क्षपयति पुराणं कर्म ॥३३०॥ अर्थ-इसकारण हे मुनि ! जब गमनकरनेकी इच्छा है तब तू समितिमें परिणत हो, क्योंकि जो मुनि समितिमें परिणत होता है वह नवीन कर्मोंको तो ग्रहण नहीं करता और पुराने कर्मों को क्षय करता है ॥ ३३० ॥ अब गुप्तिका स्वरूप कहते हैंमणवचकायपउत्ती भिक्खू सावज्जकजसंजुत्ता। 'खिप्पं णिवारयंतो तीहिं दु गुत्तो हवदि एसो॥३३१॥
SR No.022324
Book TitleMulachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorManoharlal Shastri
PublisherAnantkirti Digambar Jain Granthmala
Publication Year1919
Total Pages470
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size25 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy