SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 126
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir 'जयन्तः -- [ अंक ३ जयन्त-आइये, यहाँ आइये । जरा बैठ जाइये । आप जाती कहां हैं ? जबतक आपकी हृदय खोलकर आपको न दिखला दूँ तबतक आप यहांसे कहीं नहीं जा सकती ? रानी--( डरके साथ ) ऐं ? तू करेगा क्या ? क्या मेरा खून करेगा ? दौड़ो, दौड़ो; बचाओ, बचाओ ! धू-( भीतरसे ) क्या ? दौड़ो, दौड़ो; बचाओ, बचाओ ! जयन्त-( तलवार खींचकर ) कौन ! चूहा ? ( परदेमें तलवार घुसाकर ) ले, मर, पेटके लिये मर । धू०-( भीतरसे ) हाय ! मरा ! खून ! (गिरकर मरता है।) रानी-हाय हाय ! यह तूने क्या किया ? जयन्त-मैं नहीं जानता, मैंने क्या किया ? क्या चचाजी तो नहीं थे ? 'रानी-हाय हाय ! तूने कैसा नीच और घोर काम किया ? जयन्त-क्या ? नीच और घोर काम ! मा! अपने पतिका खन करके उसके सगे भाइसे शादी करनेके बराबर नांच और घोर ? रानी--क्या ? पतिका रवून करके ! जयन्त-जी हाँ ! मेरे वेही शब्द थे । ( परदा उटाकर धूर्जटिको लाशको खींच लाता है । ) अभागे, उतावले, और हरकाममें हाथ डालने वाले पाजो मूर्ख ! ले, अब तुझे अन्तिम राम राम करता हूँ। मैं तुझे भला आदमी समझता था। रो अब अपने भाग्यपर ! अब तो तू जान गया होगा कि दूसरों के काममें दस्तंन्दाजी करनेका कैसा नतीजा होता है। (रानीसे ) क्यों फ़जूल रोती हो ? चुप रहो, शान्त हो ! आओ, यहाँ बैठो और तुम्हारी भलाई के लिये जो बात कहूँ, For Private And Personal Use Only
SR No.020403
Book TitleJayant Balbhadra Desh ka Rajkumar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorGanpati Krushna Gurjar
PublisherGranth Prakashak Samiti
Publication Year1912
Total Pages195
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy