________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
४४४
चिकित्सा-चन्द्रोदय । (६०) नागकेशर और जीरा-इन दोनोंको गायके धीमें अगर स्त्री तीन दिन पीती है, तो गर्भ रह जाता है । कहा है:--
नागकेशरसंयुक्तं जीरकं गोघृतेनच ।
त्रिदिनं या पिबेन्नारी सगर्भा नियतं भवेत् ॥ (६१) रविवारके दिन जड़ और पत्तों समेत साक्षि (सितार) को उखाड़ लाओ। फिर एक रंगकी गायके दूधमें कन्यासे उसे पिसवाओ। इसमेंसे दो तोले रोज़ अगर बाँझ स्त्री, ऋतु-कालमें, सात दिन तक, पीती है तो गर्भ रह जाता है । पथ्य--गायका दूध, साँठी चाँवल और मीठे पदार्थ खाने चाहियें । अपथ्य--चिन्ता, फिक्र, क्रोध, भय, दिनमें सोना, सर्दी, गरमी या धूप सहना मना है।
(६२ ) कंघईको पानीके साथ पीनेसे स्त्री गर्भवती होती है।
(६३) पारस-पीपलके बीजोंको पीसकर घी और चीनीके साथ खानेसे गर्भ रह जाता है । इसे ऋतुकालमें सेवन करना चाहिये । (६४) लजवन्ती
... ४॥ माशे मिश्री
४|| माशे लौंग
४॥ माशे ईसबगोल
४॥ माशे माजूफल
४॥ माशे बंसलोचन
४॥ माशे मोचरस
४॥ माशे सीपभस्म
२। माशे खिरेंटी
४॥ माशे खैर
४॥ माशे सहजना
४॥ माशे गोखरू
४॥ माशे सोंठ
४॥ माशे
For Private and Personal Use Only