________________
द्वितीय अध्याय
( द्रव्य गुण पर्याय ) २/१ सामान्य अधिकार
परिचयः-(सामान्य अधिकार को ६ भागों में विभाजित
किया गया है -विश्व, द्रव्य, गुण, पर्याय, धर्म व द्रव्य का विश्लेषण । इन का क्रम से कथन किया जायेगा)
(१. विश्व) १. विश्व किसको कहते हैं ?
जो कुछ दिखाई देता है वह विश्व है, अथवा द्रव्यों के समह को विश्व कहते हैं। २. दिखाई क्या देता है ?
सत्। ३. सत् किसको कहते हैं ? ___ जो है उसे सत् कहते हैं। ४. समूह से क्या तात्पर्य ?
अनेक पृथक-पृथक द्रव्यों का संग्रह समूह है, जैसे सेना।