________________ ( 178 ) भिन्नत्व क्षेत्र व्यतिरेक है। एक द्रव्य की प्रत्येक पर्याय का भिन्नत्व पर्याय व्यतिरेक है। एक-एक गुण के एक-एक अश का भिन्नत्व भाव व्यतिरेक है। (147 से 150 तक) प्रश्न ४७-क्रमवर्ती किसको कहते हैं ? उत्तर-एक, फिर दूसरी, फिर तीसरी, फिर चौथी, इस प्रकार प्रवाह क्रम से जो वर्तन करे उन्हे क्रमवर्ती या क्रमभू कहते है / क्रम व्यतिरेकपूर्वक तथा व्यतिरेक विशिष्ट ही होता है। (168) प्रश्न ४८-तथात्व अन्यथात्व किसे कहते हैं ? उत्तर-यह वही है इसको तथात्व कहते हैं तथा यह वह नही है इसको अन्यथात्व कहते हैं। जैसे यह वही जीव है जो पहले था यह तथात्व है तथा जीव देवजीव मनुष्य जीव नही है यह अन्यथात्व है। (174) प्रश्न ४६-पर्याय के कितने भेद हैं ? उत्तर-दो / प्रदेशवत्व गुण की पर्याय को द्रव्य पर्याय या व्यजन पर्याय कहते हैं। शेष गुणो की पर्यायो को गुण पर्याय कहते हैं / (135, 61, 62, 63) प्रश्न ५०-पर्याय को उत्पाद व्यय क्यो कहते हैं ? उत्तर-जो उत्पन्न हो और विनष्ट हो। पर्याय सदा उत्पन्न होती है और विनष्ट होती है। कोई भी पर्याय गुण की तरह सदैव नहीं रहती, इसलिए पर्यायो को उत्पाद व्यय कहते है। (165) उत्पाद व्यय ध्रौव्यत्व अधिकार (4) प्रश्न ५१-उत्पाद किसे कहते हैं ? उत्तर-द्रव्य मे नवीन पर्याय की उत्पत्ति को उत्पाद कहते हैं। जैसे कि जीव मे देव का उत्पाद / / (201) प्रश्न ५२-व्यय किसे कहते हैं ?