________________
पाठ ६
गुण
प्र. १. गुण किसे कहते हैं ? उ. जो द्रव्य के सम्पूर्ण भागों में और उसकी सम्पूर्ण अवस्थानों में
रहता है उसे गुण कहते हैं । प्र० २. गुण के पर्यायवाची शब्द क्या २ हैं ? उ० शक्ति, धर्म, स्वभाव आदि गुण के पर्यायवाची शब्द हैं । प्र० ३. गुण की व्याख्या में क्षेत्र वाचक' शब्द क्या हैं ? उ० सम्पूर्ण भागों में। प्र० ४. गुण की व्याख्या में 'काम वाचक' शब्द क्या है ? उ० सम्पूर्ण अवस्थाओं में। प्र० ५. गुण की व्याख्या में 'द्रव्य वाचक' शब्द क्या है ? उ० द्रव्य में। प्र० ६. गुण की व्याख्या में 'भाव वाचक' शब्द क्या हैं ? उ० उसे गुण कहते हैं। प्र० ७. गुण को व्याख्या में 'सम्पूर्ण भागों' में क्या सूचित करता है ? उ० (१) गुण द्रव्य के पूरे हिस्से में होता है कम ज्यादा में नहीं होता